सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी ऊंचाहार के आसपास के 15 ग्राम सभाओं के 60 युवाओं को मिला रोजगार,जॉब लेटर पाकर खिल उठे युवाओं के चेहरे

एनटीपीसी ऊंचाहार की ओर से आसपास के 60 ग्रामीण बच्चों को मिले रोजगार के अवसर, जॉब लेटर पाकर खिल उठे युवाओं के चेहरे 15 ग्राम सभाओं के 60 युवाओं को जॉब लेटर देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार ने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत सीपेट (सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ) के सौजन्य से संपूर्ण हुए कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद समापन समारोह के अवसर पर परियोजना के आसपास की 15 ग्राम सभाओं के 60 युवाओं को जॉब लेटर देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को कोर्स कम्पलीशन सर्टिफिकेट भी दिए गए।



इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि नैगम सामाजिक दायित्व के तहत प्रशिक्षण पाए हुए ये युवा केवल अपने माता-पिता व गांव ही नहीं बल्कि एनटीपीसी का नाम भी रोशन करेंगे। हमें प्रसन्नता है कि हमने इन युवाओं को जो अवसर दिया था, उसका इन्होंने भरपूर लाभ लेते हुए प्रशिक्षण पूरा किया और प्रशिक्षण के समापन पर एक अच्छी नौकरी अपने हुनर के बल पर प्राप्त की।
मानव संसाधन विभागाध्यक्ष रूमा दे शर्मा ने प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कहा कि इन ग्रामीण युवाओं ने कौशल सीखकर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक मजबूत कदम आगे बढ़ाया है। आज केवल यह 60 बच्चे रोजगार नहीं पा रहे हैं बल्कि 60 परिवार रोजगार के इन अवसरों को पाकर अपने जीवनस्तर को सुधारने की ओर अग्रसर हैं। हमें प्रसन्नता है कि हमने एनटीपीसी ऊंचाहार के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत इन युवाओं को अवसर दिए और उन अवसरों का भरपूर लाभ लेते हुए आज यह बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं। 
समापन समारोह का संचालन नैगम सामाजिक दायित्व की प्रबंधक स्नेहा त्रिपाठी ने किया। साथ ही उन्होंने 6 महीने तक चले इस आवासीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में भी उपस्थितजनों को अवगत करवाया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर जब हासिल करने वाली ऊंचाहार देहात गांव की युवा काजल विश्वकर्मा ने बताया कि "मैं यह प्रशिक्षण पाकर बहुत खुश हूं। एनटीपीसी ने मुझे रोजगार का यह अवसर प्रदान कर मुझमें जीवन में सफलता हासिल करने का आत्मविश्वास पैदा किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि एनटीपीसी के माध्यम से मिले इस अवसर का लाभ मुझे जीवन भर रोजगार दिलाने में मददगार साबित होगा।"

कौशल विकास प्रशिक्षण समापन समारोह में निदेशक (सीपेट) रतन कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मधु सिंह, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) जितेन्द्र कुमार, उप महाप्रबंधक (सिविल) सुदेश कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट)  आशीष गैरोला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर के प्रधान प्रतिनिधि धर्मनाथ यादव, बहेरवा प्रधान प्रतिनिधि रईस व मुरारमऊ के प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी ऊंचाहार की ओर से आसपास की 15 ग्राम सभाओं के 60 युवाओं को अप्रैल 2024 में 6 महीने के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु सीपेट लखनऊ भेजा गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।