सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी ऊंचाहार के स्टेज- I में एफजीडी सिस्टम का गैस इन शुरू,परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने बताया ..

एनटीपीसी ऊंचाहार के स्टेज- I में एफजीडी सिस्टम का गैस इन शुरू, एफजीडी सिस्टम के संचालन से प्रदूषण स्तर को लगभगकिया जा सकेगा शून्य 


रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार के स्टेज - I के अंतर्गत प्रचालित 210 मेगावाट की दोनों इकाईयों में एफजीडी सिस्टम को चालू करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए गैस-इन व प्रचालन की प्रक्रिया को शुरू किया गया। 


परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने करतल ध्वनि के बीच इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री छाबड़ा ने कहा कि प्रदूषण मुक्त तथा पर्यावरण हितैषी विद्युत उत्पादन एनटीपीसी की सुस्पष्ट नीति है। उसी के अनुपालन में ऊंचाहार विद्युत ग्रह की प्रत्येक इकाई में एफजीडी प्रणाली लागू करने की दिशा में कार्यरत हैं ताकि प्रदूषण मुक्त विद्युत उत्पादन के संकल्प को पूरा कर सकें।

 उल्लेखनीय है कि स्टेज - I में एफजीडी सिस्टम ट्रायल रन 30 दिन तक लगातार सफलतापूर्वक संचालित करने के बाद इसे पूर्ण रूप से कमीशंड घोषित कर दिया जाएगा। इसके कमीशंड होने पर ऊंचाहार पहला ऐसा विद्युत गृह होगा, जिसमें एक साथ दो इकाईयों में संयुक्त एफजीडी सिस्टम की शुरुआत की गई है। उद्घाटन अवसर पर परियोजना प्रमुख के अलावा महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) रवि प्रकाश अग्रवाल, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजेश कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) आशीष गैरोला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 उल्लेखनीय है कि एफजीडी सिस्टम के संचालन से प्रदूषण स्तर को लगभग शून्य किया जा सकेगा। यह प्रणाली पावर प्लांट के उत्सर्जन से सल्फर की मात्रा को 97 प्रतिशत तक कम करता है और वातावरण दूषित होने से बचाता है।



क्या होता है एफजीडी?

थर्मल पावर प्रोजेक्ट में FGD (Flue Gas Desulfurization) सिस्टम का मुख्य उद्देश्य वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) उत्सर्जन को कम करना है। जब कोयले से बिजली उत्पन्न की जाती है, तो उसके जलने से सल्फर डाइऑक्साइड उत्पन्न होती हैं।

FGD सिस्टम कोयले के जलने के बाद निकली फ्ल्यू गैसों से सल्फर डाइऑक्साइड को हटाने का काम करता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर चूना पत्थर (लाइमस्टोन) या अन्य रासायनिक घोल का उपयोग करके की जाती है, जो सल्फर डाइऑक्साइड के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया करके उसे ठोस रूप में बदल देता है, जिसे सुरक्षित रूप से निपटाया जा सकता है।

इस सिस्टम का उपयोग न केवल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है, बल्कि यह सुनिश्चित करता है कि बिजली संयंत्र पर्यावरणीय मानकों का पालन करें, जिससे सतत और सुरक्षित ऊर्जा उत्पादन हो सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।