सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निफ्ट में "स्वच्छता पखवाड़ा 4.0" का हुआ शुभारंभ, निफ़्ट के निदेशक नन्दन सिंह बोरा इन सभी लोंगो को दिलाई यह प्रतिज्ञा

निफ्ट में "स्वच्छता पखवाड़ा 4.0" का हुआ शुभारंभ, निफ़्ट के निदेशक नन्दन सिंह बोरा इन सभी लोंगो को दिलाई यह प्रतिज्ञा 

रायबरेली। राष्ट्रीय फ़ैशन प्रोद्योगिकी संस्थान निफ्ट रायबरेली में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत, "स्वच्छता अभियान 4.0" आयोजन का प्रारम्भ हुआ जिसके तहत निदेशक निफ़्ट रायबरेली नन्दन सिंह बोरा ने सभी अधिकारियों, संकाय सदस्यों, स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु एक स्वच्छता प्रतिज्ञा दिलायी। साथ में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ भी राजभाषा शपथ के साथ किया गयाI 

"स्वच्छता अभियान 4.0" का प्रथम चरण 17 सितम्बर से 30 सितम्बर तक एवं द्वितीय चरण में 02 अक्टूबर 2024  से 31 अक्टूबर 2024 तक और तृतीय चरण में 15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक मनाया जायेंगा जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम के साथ कई प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी एवं एक पेड़ माँ के नाम का साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम  हर विभाग द्वारा क्रियान्वयित किया जायेंगाI 

10 सप्ताह तक चलने वाले इस स्वच्छता अभियान 4.0 का उद्देश्य व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता और सफाई के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दौरान स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यशालाओं, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता सुधार परियोजनाओं जैसी कई गतिविधियों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाएंगा।

इस अवसर पर निदेशक ने अपने सम्बोधन में कहा कि  "स्वच्छता अभियान एक बेहतरीन पहल है जो व्यक्तियों और संगठनों को अपने परिवेश की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करता है। स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि जीवन जीने का एक तरीका हैI 

कैंपस अकादमिक समन्यवक प्रवीन  श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम स्वयं एवं अपने जानने वाले अन्य 100 लोगो में इस मूल्य को स्थापित करने की उम्मीद करते हैं ताकि अधिक लोगों तक यह अभियान पहुंचाया जा सके। 

इस पहल में सभी की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने हेतु निर्णय लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...