रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पीईटी परीक्षा-2026 को सकुशल संपन्न कराने को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
रायबरेली जिलाधिकारी ने पीईटी परीक्षा-2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी): 25 व 30 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को जनपद के 24 परीक्षा केन्द्रों पर होगी सम्पन्न परीक्षा केन्द्रों पर सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मोबाइल, लैपटॉप, कैलकुलेटर आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित - डीएम रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को रायबरेली में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशि...