एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराकर फिर दिया यह संदेश
एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराकर फिर दिया यह संदेश एनटीपीसी ऊंचाहार में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का उत्साहपूर्ण और विविधतापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर भव्य रूप से सजे स्टेडियम परिसर में ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वजारोहण एवं मुख्य अतिथि का संबोधन परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और सीआईएसएफ जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में अभय कुमार श्रीवास्तव ने ऊंचाहार परियोजना की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। झांकियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम इस अवसर पर झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें ऊर्ज...