सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली डलमऊ में चोरी किये गये मोटर के साथ 4 अभियुक्त को डलमऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार



रायबरेली डलमऊ में चोरी किये गये मोटर के साथ 4 अभियुक्त को डलमऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज 03 अगस्त 2025 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. अंकित उर्फ छोटू पुत्र रामकिशोर 2. मोनू पुत्र रामनरेश 3. दुर्गेश पुत्र छब्बूलाल 4. कुलदीप पुत्र सजन निवासीगण रसूलपुर गहरवारी थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के सरिस्तापुर नहर पुलिया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।-

1. अंकित उर्फ छोटू पुत्र रामकिशोर निवासी रसूलपुर गहरवारी थाना डलमऊ जनपद रायबरेली
2. मोनू पुत्र रामनरेश निवासी रसूलपुर गहरवारी थाना डलमऊ जनपद रायबरेली

3. दुर्गेश पुत्र छब्बूलाल निवासी रसूलपुर गहरवारी थाना डलमऊ जनपद रायबरेली

4. कुलदीप पुत्र सजन निवासी रसूलपुर गहरवारी थाना डलमऊ जनपद रायबरेली

पूछताछ करने पर बताया-

 पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग इधर-उधर घूम फिरकर लोहे वगैरह का सामान चोरी कर लेते हैं तथा उसे बेचकर मिले रुपयो से शराब पी लेते हैं। हम लोगो ने 01/02 अगस्त की रात्रि को ग्राम कटघर में बन्द पड़े प्लांट के आफिस के शीशे को तोड़कर उसमें रखे 4 मोटर चोरी किये थे जिनमें से 3 मोटर अंकित उपरोक्त के घर पर रखे हैं तथा 01 मोटर ग्राम हींगामऊ के पास नहर पटरी के बराबर में खेत में छुपा रखा है। चोरी किये गये मोटर के सम्बन्ध में थाना डलमऊ पर मु0अ0सं0-194/2025 धारा-305/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तगण कि निशानदेही पर चोरी किये गये 04 मोटरो को बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि करीब 4 माह पहले भी हम लोगों ने ग्राम कटघर मे ही बाबा का पुरवा मोड़ के सामने एक प्लॉट पर लगे गेट को तोड़कर चोरी कर लिया था तथा राह चलते एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था। जिससे मिले रुपयों की हमने शराब पी ली थी। उक्त के संबंध में थाना डलमऊ पर मु0अ0सं0-189/2025 धारा 324(4)/303(2) बीएनएस पंजीकृत है। आज हम लोग चोरी किये गये मोटर को बेचने कि फिराक में निकले थे कि तभी आप लोगो ने हमें पकड़ लिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 विवेक देशवाल थाना डलमऊ जनपद रायबरेली।
2. उ0नि0 देवेश साहू थाना डलमऊ जनपद रायबरेली।
3. आ० अभिषेक यादव थाना डलमऊ जनपद रायबरेली।
4. आ० धर्मेन्द्र सिंह थाना डलमऊ जनपद रायबरेली।
5. आ0 सनी कुमार थाना डलमऊ जनपद रायबरेली।
6. आ० अंकित कुमार थाना डलमऊ जनपद रायबरेली।

मीडिया सेल रायबरेली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।