सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रायबरेली में एक बाइक पर घूम रहे थे 6 युवक, यातायात नियमों का किया किया गया उल्लंघन तो पुलिस ने इन धाराओं में की बड़ी कार्रवाई

रायबरेली में एक बाइक पर घूम रहे थे 6 युवक, यातायात नियमों का किया किया गया उल्लंघन तो पुलिस ने इन धाराओं में की बड़ी कार्रवाई यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई  यह बड़ी कार्रवाई, इन धाराओं के तहत   रायबरेली। पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।19 अप्रैल 2025 को थाना डीह क्षेत्र में एक बाइक पर 6 युवकों के सवार होकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी प्राप्त करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बाइक को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं"207/3/5/181/129/177/146/196 के तहत जब्त कर लिया।   यातायात नियमों का पालन अनिवार्य   रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनना, वाहन की अनुमत सीमा से अधिक लोगों को न बैठाना, ओवरस्पीडिंग से बचना और लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज साथ रखना जैसे नियमों का पालन करना...

सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई–बालापुर रोड की जर्जर स्थिति पर जताई चिंता, जल निगम को पत्र लिखकर 15 दिन में कार्रवाई की दी चेतावनी

सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई–बालापुर रोड की जर्जर स्थिति पर जताई चिंता, जल निगम को पत्र लिखकर 15 दिन में कार्रवाई की दी चेतावनी रायबरेली। नगर क्षेत्र की आईटीआई–बालापुर रोड की बेहद दयनीय स्थिति को लेकर सदर विधायक अदिति सिंह ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस मार्ग का निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन तरीके से किया गया, जिसके कारण कुछ ही महीनों में यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की दुर्दशा के चलते आमजन, स्कूल जाने वाले बच्चे, बुज़ुर्ग और रोज़ाना सफर करने वाले लोग भारी कठिनाई और दुर्घटनाओं का सामना कर रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही न होने को लेकर उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। विधायक ने पत्र में यह चेतावनी भी दी है कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो पूर्व में किए गए कार्यों की टी.ए.सी. द्वारा जांच कराई जाएगी, और इसकी पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। विधायक ...

रायबरेली में भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती पर जैन समाज ने दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया,किया गया रक्तदान, जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया

रायबरेली। भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती पर रायबरेली जिले में जैन समाज की ओर से दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के एक दिन पहले  बुधवार को जैन समाज ओर से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समाज की महिलाएं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सिविल लाइन स्थित जैन मंदिर में  रक्तदान करने से पहले जैन समाज के लोगों ने सुबह एक घंटे का नमोकर मंत्र का सामूहिक पाठ किया। जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना और समाज में रक्त की कमी को पूरा करना है जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन 9 अप्रैल को सामूहिक नवकार जाप सुबह आठ से नौ बजे तक हुआ। इसके बाद जैन समाज लोगों ने  जिला अस्पताल में रक्तदान किया। महावीर जयंती के दिन 10 अप्रैल को सुबह प्रभातफेरी निकली जाएंगी। महावीर स्वामी जी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। दोपहर में जैन समाज के श्रद्धालु सुपरमार्केट में भोजन दान और ...