रायबरेली में मामूली विवाद ने लिया मारपीट का रूप, आधा दर्जन से अधिक घायल, न्याय की गुहार लगाने पहुचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय
रायबरेली में मामूली विवाद ने लिया मारपीट का रूप, आधा दर्जन से अधिक घायल
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मोलिहामऊ गांव में एक मामूली कहासुनी ने शुक्रवार देर रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के दबंग लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल और निजी क्लिनिकों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मारपीट के बाद एक पक्ष के घायल लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष प्रभावशाली है और पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही।
सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें