रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।
पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस सुनिश्चित करने हेतु सभी से दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गई।
परेड में पुलिस लाइन का बल, विभिन्न थानों-चौकियों एवं कार्यालयों में तैनात कर्मी तथा रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर, बैरक, क्वार्टर गार्ड, पीआरवी वाहन, गार्द रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान सभी रजिस्टरों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने, परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने तथा अर्दली कक्ष को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
डॉ. यशवीर सिंह ने बल को संबोधित करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता की सुरक्षा के प्रति पूर्ण समर्पण पर बल दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें