सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अत्याधुनिक बकरी पालन व नस्ल सुधार परियोजना का शुभारंभ,रायबरेली डा.कुलदीप द्विवेदी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने किसानों को गिनाये पशुओं के पालन करने के फायदे

अत्याधुनिक बकरी पालन व नस्ल सुधार परियोजना का शुभारंभ,रायबरेली डा.कुलदीप द्विवेदी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने किसानों को गिनाये पशुओं के पालन करने के फायदे 

रायबरेली के विकास खण्ड सताव 
में आज गरीब व वंचित वर्ग से सम्बन्ध रखने वाले बकरी पालकों हेतु उन्नतषील बकरी पालन के माध्यम से उनकी आजीविका संवर्धन के क्रम में विश्वास संस्थान द्वारा संचालित पशुधन विकास ग्रामीण आजीविका एवं स्वावलम्बन कार्यक्रम रायबरेली के विकास खण्ड सताव के 20  गावों में संचालित किया जा रहा है।
 परियोजनान्तर्गत 600 बकरी पलकों को चिन्हित किया गया। कार्यक्रम के अन्र्तगत समाज के गरीब बकरी पालकों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने हेतु कार्य किया जा रहा है। आज ग्राम सुर्वापुर मजरे सरायमुबारक के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम कर परियोजना का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्राम सराय मुबारक, खाले का पुरवा एवं सनिकामऊ के बकरी पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा0 कुलदीप द्विवेदी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, रायबरेली डा0 नितेन्द्र सिंह मलिकमऊ चैबारा, डा0 रमाकान्त यादव सताव, नीरज कुमार पटेल ग्राम प्रधान सरायमुबारक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में सभी आगन्तुकों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया। संस्थान सचिव बिपिन बाजपेई ने संस्थान और परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि चयनित सभी गावों में एक पशुसखी का चयन किया गया है। जो कि बकरियों की स्वास्थ्य, खानपान, रखरखाव तथा देखभाल करेंगी कार्यक्रम के अन्र्तगत कृत्रिम गर्भाधान से बकरियों में बरबरी नस्ल को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे बकरी पालकों को बेचने पर ज्यादा कीमत प्राप्त हो सके। बकरी मृत्युदर को कम करने के लिए टीकाकरण डिवर्मिंग एवं उपचार किया जा रहा है।
 इसके उपरान्त मुख्य अतिथि सी0बी0ओ0, रायबरेली ने बताया कि यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। कार्यक्रम से हम गरीब बकरी पालकों के चेहरे में खुशी ला सके तो बहुत अच्छा है। संस्थान को कार्यक्रम में कृत्रिम गर्भाधान के लिए सीमेन या गैस की आवश्यकता पडने पर हम सहयोग प्रदान करते रहेंगें। क्षेत्र में पशुसखियों को रखा गया है यह भी सराहनीय है। इसके उपरान्त डा0 सताव ने पशुपालन विभाग की योजनाएं जो कि बकरी पालन के लिए है बताया साथ ही साथ बकरी की देखभाल बकरी रहने का बाड़ा कृत्रिम गर्भाधान पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डा0 मलिकमऊ चैबारा ने बताया कि पशुपालन विभाग का कार्य संस्थान कर रहा है हम हर प्रकार का सहयोग करेगें। बकरी पालकों को बताया कि बकरी बच्चे को सरसों का तेल नही पिलाना चाहिए। बकरी की मां को देने से दूध के द्वारा बच्चे में असर आ जाता है। प्रधान सरायमुबारक ने संस्थान और पशु चिकित्सक को धन्यवाद दिया।
 परियोजना समन्वयक बिकास कुमार ने परियोजना में सभी आवष्यक बातें लागू करने का आश्वासन दिया। परियोजना निदेशक रेखा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। परियोजना सहयोगी विवेकानन्द अवस्थी, हिमाशू अमन पशु सखी गोल्डी गुड़िया शिवानी ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।