रायबरेली लालगंज बैसवारा के सरेनी क्षेत्र के दो युवकों ने देश की सेवा में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर फिर लहराया परचम
रायबरेली। लालगंज बैसवारा के सरेनी क्षेत्र के दूलापुर गांव के रहने वाले (वर्तमान में टाटानगर)शैलेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह के पुत्र- प्रतीक सिंह उर्फ निखिल सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। बैसवारा क्षेत्र के लिए बड़े हर्ष और गर्व की बात है।
देहरादून में हुई 2025 की पासिंग आउट परेड में हमारे बैसवारा के दुधवन गांव के पूर्व सैनिक भूपेन्द्र सिंह के बेटे हर्षित सिंह भी सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।
निश्चित रूप से यह आगे आने पीढ़ियों के लिए युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। नरेन्द्र सिंह फौजी अपने बैसवारा के दोनों होनहार बच्चों को पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें