सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्रेनिंग पूरी करके अविजित सिंह बने भारतीय सेना में अधिकारी


ट्रेनिंग पूरी करके अविजित सिंह बने भारतीय सेना में अधिकारी

रायबरेली। शहर के प्रगतिपुरम् निवासी अविजित सिंह इमा देहरादून में 1 साल का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बन गए। पासिंग आउट परेड में शामिल अभिजीत को देखकर माता-पिता गर्व से भर गए। 

 अविजित का चयन वर्ष 2021 में यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए परीक्षा में हुआ। परीक्षा की तैयारी में मुख्य भूमिका यश त्रिपाठी ने निभाई थी। अविजित ने  तीन वर्ष तक खड़गवासला पुणे में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण में ही उन्होने सार्जेंट और डिविजनल कैडेट कैप्टन जैसे अहम पद को संभाला।

    वर्ष 2024 में इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में एकवर्षीय प्रशिक्षण हेतु  प्रवेश लकर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। आईएमए में अपनी कम्पनी में सीनियर अण्डर ऑफीसर बने। वालीबाॅल में गोल्ड मेडलिस्ट रहे। बेस्ट कैडेट इन सर्विसेज अवार्ड मिला। सभी तरह के पीटी टेस्ट प्रथम प्रभास में पास करके फिजिकल ट्रेनिंग का हायर टेस्ट पास करके हाफ ब्लू पुरस्कार प्राप्त किया। अच्छी एक्सरसाइज के लिए पीटी पिन पुरस्कार प्राप्त किया। खेलों में अच्छी पकड़ होने के कारण हॉकी और फुटबाल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की अल्फा टीम में भी चुने गये।

   अविजित के पिता राजेन्द्र कुमार सिंह भारतीय नौ सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा हरदासपुर में कार्यरत हैं और मां श्रीमती पूनम सिंह शिक्षिका हैं। बहन अवंतिका सिंह अपने भाई की उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रही है। अविजित की स्कूली शिक्षा रायन इंटरनेशनल में हुई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।