सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी सरकार के अधिकारियों ने जिला कारागार के बन्दियों के लिए दी यह बड़ी रोजगार की शिक्षा, कारागार से निकलने के बाद कर सकेंगे स्वयं का रोजगार

योगी सरकार के अधिकारियों ने जिला कारागार के बन्दियों के लिए दी यह बड़ी रोजगार की शिक्षा, कारागार से निकलने के बाद कर सकेंगे स्वयं का रोजगार

रायबरेली सीडीओ ने उत्तीर्ण बन्दियों को प्रमाण पत्र किये वितरित

रायबरेली। जिला कारागार रायबरेली में संस्था रूद्रान्जल फाउन्डेशन के द्वारा कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के उपरान्त उत्तीर्ण बन्दियों को मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।  


मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी बन्दियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए


 जेल से बाहर निकलने के उपरान्त सीखे हुए कौशल से अपना जीवन यापन कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमान्शू रौतेला, जिला कौशल प्रबन्धक राजीव कुमार सिंह एवं धर्मेन्द्र मिश्रा तथा

 प्रशिक्षण प्रदाता संस्था के कोऑर्डिनेटर बालेन्द्र सिंह एवं अन्य जिला कारागार के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...