सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस लाइन में गणतन्त्र दिवस रैतिक परेड का किया गया भव्य आयोजन,पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल को सराहनीय कार्यों को लेकर यूपी पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र


गणतन्त्र दिवस रैतिक परेड का किया गया भव्य आयोजन
उत्कष्ट कार्यो को प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियो को किया गया सम्मानित





रायबरेली। आज गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली में मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह (राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार) की उपस्थित में रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली के परेड ग्राउंड में रैतिक परेड, पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली के साथ सम्पूर्ण परेड का निरीक्षण किया गया, इसके बाद सभी टोलियों ने क्रमवार मार्च किया।

मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधीक्षक रायबरेली अभिषेक अग्रवाल को लगातार सराहनीय कार्यों को करने पर  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रैतिक परेड में पुरूष व महिला पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक पुलिस, आई.टी.बी.पी. की टोलियों सहित डॉयल 112 की दो पहिया एवं चार पहिया पी.आर.वी., फायर सर्विस, फोरेंसिक टीम, रेडियो शाखा के वाहनों ने प्रतिभाग किया। 
आईटीबीपी टोली को प्रथम स्थान व महिला पुलिस कर्मियों की टोली को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जिन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल द्वारा परेड ग्राउंड में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों एवं आमजनमानस को संविधान की शपथ दिलाई गयी।
 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक मंचन किया गया। इसी क्रम में उत्कृष्ट सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा परेड के दौरान एवं अन्य कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले अधिकारी व कर्मियों, स्कूली छात्र एवम छात्राओं व अन्य प्रतिभागियों आदि को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र व प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया।


सूचना सहयोग
मीडिया सेल रायबरेली
    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।