सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर व गुरुद्वारा फिरोज गांधी नगर में लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


"सानू दे लोहड़ी  ते तेरी जीवे जोड़ी"
"फिर आ गई भंगड़े दी वारी"  "लोहड़ी मनाओ करो तैयारी"


________________________
रायबरेली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर व गुरुद्वारा फिरोज गांधी नगर में लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।दोनों गुरुद्वारों के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगरूप सिंह जी व ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी ने अरदास की उपरांत लकड़ियों को अग्नि दी, उसके बाद समाज के नव विवाहित जोड़े व इस वर्ष पहली लोहड़ी मना रहे छोटे-छोटे बच्चों के परिवारो ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर लकड़ियों में लगी अग्नि में परिक्रमा की और उसमें मूंगफली,मकई के दाने,रेवड़ी समर्पित किए।

बैसाखी मेले की तरह लोहड़ी का पर्व फसल से है, इस त्यौहार के समय गेहूं ,सरसों,और छोला जैसी फसलें लहराती है। लोहड़ी की कोई धार्मिक कहानी नहीं है बल्कि वीर योद्धा दूल्हा भट्टी की कहानी पर है।


दुल्ला भट्टी मुगलों के समय एक बहादुर योद्धा थे जो मुगलों के आतंक के खिलाफ थे ।
कहा जाता है कि उन्हीं के इलाके के ब्राह्मण समाज की दो लड़कियां सुंदरी और मुंदरी के साथ इलाके का मुगल शासक जबरन शादी करना चाहता था,लेकिन लड़कियों की दूसरी जगह सगाई हो चुकी थी और लड़के वाले आतंकी मुगल शासक के डर से शादी के लिए तैयार नहीं थे, इस समय दुल्ला भट्टी ने ब्राह्मण की मदद की और एक जंगल में जाकर आग लगाकर दोनों लड़कियों को कन्यादान कर शादी करवाई,कहा जाता है कि उस समय शगुन के तौर पर दूल्हा भट्टी ने शक्कर दी थी।
  जुर्म के खिलाफ  मानवता की सेवा को याद कर दूल्हा की जीत को लोहड़ी के रूप में मनाते हैं।


पंजाब में लोहड़ी का संबंध नए जन्मे बच्चों के साथ भी है,लोहड़ी की पवित्र अग्नि में  तिल, मूंगफली, रेवड़ी, डालकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता है। लोहड़ी पर लोग दूसरों को बधाई संदेश देते हैं वह गीत गाते हैं। जैसे                    
"फिर आ गई भंगड़े  दी वारी" "लोहड़ी मनाओ करो तैयारी"
अग दे कोल सारे आओ ' सुन्दर -मुंद्रीये जोर नाल गांओ' व 'मूंगफली दी खूसबू- ते गुड़ दी मिठास' 
' मक्के दी रोटी - ते सरसों दा साग'
' दिल दी खुशी- ते अपने दा प्यार'
 'बधाइयां होन तुहानू - लोहरी दा त्योहार'
और सबसे प्रचलित गीत -सुंदर मुंद्रीये होए,
 तेरा कौन विचारा होए,
 दूल्हा भट्टी वाला होए, धुले दी धीय व्याही होए, शेर शक्कर पाई होय, कुड़ी दा लाल पटाखा होय, 
कुड़ी दा सालु पाट्टा होय, सालु कौन समेटे होए,
 चाचे चूरी कूटी होए, जमीदारा लूटी , जमीदार सुधार ,
 बड़े भोले आए होए
 'एक भोला रह गया 'सिपाही पकड़ के ले गया 
सिपाही ने मारी ईट 
सानू दे लोहड़ी
 ते तेरी जीवे जोड़ी
 पावे रो ते पावे पिट
 होय ए ए ए ए ऐ  होय,,
 गुरुद्वारा साहिब में प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह मोंगा,जोगिंदर सिंह अरोड़ा,अवतार सिंह छाबड़ा,त्रिलोचन सिंह नरूला, परमजीत सिंह गांधी सभासद,गुरजीत सिंह तनेजा,दलजीत सिंह,हरविंदर सिंह सलूजा,जसवंत सिंह मोंगा,गुरमीत सिंह,गुरभेज सिंह, निरवैर सिंह ,आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।