सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी में बालिकाओं के लिए शीतकालीन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ,परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व तरुणा छाबड़ा ने बताया

एनटीपीसी में बालिकाओं के लिए शीतकालीन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ,
परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व तरुणा छाबड़ा ने बताया


परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्ष तरुणा छाबड़ा ने शीतकालीन कार्यशाला का किया उद्घाटन

एनटीपीसी में बालिका सशक्तिकरण अभियान को धार देने के उद्देश्य से आसपास के गांवों की बालिकाओं के ज्ञान और रुझान को नई उड़ान देने के लिए 1 जनवरी से 6 जनवरी तक शीतकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्ष तरुणा छाबड़ा ने शीतकालीन कार्यशाला का उद्घाटन किया।

बालिकाओं को संबोधित करते हुए श्री छाबड़ा ने कहा कि भारत में महिलाओं का शुरू से ही सभी क्षेत्रों में अपना विशेष प्रभाव व पहचान रही है। आज भी महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना परचम फहरा रही हैं। एनटीपीसी महिलाओं को आगे बढ़ाने में तथा उनको प्रोत्साहित करने में अपना सामाजिक दायित्व निभाती रही हैं। बालिका सशक्तिकरण अभियान उसी दायित्व बोध के तहत आयोजित होने वाला कार्यक्रम है।

श्रीमती छाबड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि एनटीपीसी के आंगन से प्रशिक्षित होकर यह बालिकाएं ना केवल स्वयं को सशक्त करेंगी बल्कि भारत को सशक्त करने में बड़ी भूमिका निभाएंगी।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी नैगम सामाजिक दायित्व के तहत बालिका सशक्तिकरण अभियान को प्रमुखता दे रही है। इसी के तहत लगभग 114 बालिकाओं को चयनित करके उनके भविष्य को तराशने का कार्य एनटीपीसी ने किया था। उन्हीं बालिकाओं के लिए शीतकालीन कार्यशाला का आयोजन करके उनको नए सिरे से प्रोत्साहित करने तथा उनकी उद्यमिता कौशल को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रबंधक (नैगम सामाजिक दायित्व) स्नेहा त्रिपाठी ने बताया कि शीतकालीन कार्यशाला में उन्हीं बालिकाओं का चयन किया गया है जो बालिका सशक्तिकरण अभियान के पहले चरण में प्रशिक्षण ले चुकी हैं। उन्हीं 'नन्हीं पहचान को आसमान छूने की प्रेरणा  देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए नई फैकल्टी के द्वारा ज्ञानार्जन किया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आलोक कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के डी यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) चन्द्रशेखर मधुकर बुरलावर, अन्य विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, महिला क्लब की वरिष्ठ सदस्याओं सहित सशक्तिकरण कार्यक्रम की बालिकाओं के अभिभावकजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।