सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी ऊंचाहार में हुआ तरंग मेला का आयोजन, अनेकता में एकता की थीम पर सजाया गया मेला का प्रांगण

एनटीपीसी ऊंचाहार में हुआ तरंग मेला का आयोजन, अनेकता में एकता की थीम पर सजा मेला प्रांगण

एनटीपीसी ऊंचाहार में प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब के सौजन्य से तरंग मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आए एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एन श्रीनिवासा राव व उत्तरा महिला मण्डल की अध्यक्षा विजया राव द्वारा किया गया। ऊंचाहार परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा तरूणा छाबड़ा ने मुख्य अतिथियों के आगमन पर उनका स्वागत किया।

भारतीयों में व्याप्त एकता पर गर्व की अनुभूति का भाव रखते हुए इस वर्ष मेले की थीम 'अनेकता में एकता' रखी गई। जिसके अंतर्गत भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, वेशभूषा और खान-पान आदि की विविधता को मुख्य रूप से प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही मेले में आयुर्वेद, बाजरा व जड़ी बूटियों के महत्व को प्रस्तुत करते हुए देश को स्वस्थ व समृद्ध बनाने में मोटे अनाज को श्री अन्न के रूप में  दर्शाया गया। इसी के अंतर्गत मोटे अनाज के विभिन्न प्रकारों और उनके स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मिलेट्स प्रदर्शनी के माध्यम से मोटे अनाज को अतुलनीय विरासत के रूप में प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया।

ऊर्जा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निरंतर विद्युत उत्पादन करने वाली ऊंचाहार परियोजना की प्रदर्शनी का भी आयोजन मेले में किया गया। जिसमें ऊंचाहार परियोजना की उपलब्धियों, नए आयामों और लक्ष्यों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और पुरस्कार के रुप में जूट बैग का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया।

'अनेकता में एकता' की मेले की थीम को बल देते हुए प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की ओर से 'अनेकता में एकता' के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इनमें लिट्टी-चोखा, सरसों का साग-मक्के की रोटी, छोले-भटूरे, उड़द दाल कचौड़ी, केक पेस्ट्री व शाही पनीर आदि बेहद पसंद किए गए।

सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ के त्रिशक्ति ग्रुप द्वारा रामायण को सूक्ष्म रूप में एक नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही परियोजना के आवासीय परिसर स्थित बाल भवन के बच्चों ने संगीत एवं कथक नृत्य के माध्यम से अपने भावों की अभिव्यक्ति की। मेले में साहित्य, कला व खेलकूद आदि क्षेत्रों के प्रसिद्ध व्यक्तियों, भारतीय तीज-त्योहारों, ऐतिहासिक इमारतों और विविधताओं से भरी संस्कृतियों को प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जिलों की कईं वस्तुओं का स्टॉल मेले में लगाया गया, जिनमें बनारसी साड़ी, रायबरेली का वुडन फर्नीचर व मूंज आदि शामिल हैं।

मेले के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया और इसी के साथ प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब द्वारा आयोजित तरंग मेला संपन्न हुआ। 

परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व प्रियदर्शनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा तरूणा छाबड़ा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियदर्शनी लेडीज क्लब की वरिष्ठ सदस्याओं, सभी महाप्रबंधकों व विभागाध्यक्षों, यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारियों, आवासीय परिसर के निवासियों व स्कूलों के बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।