सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा





तही प्रकाश हमारा भयो- पटना शहर विखे भवलयो"
"गुरु गोविंद सिंह जी की- जय हो"
"हक हक आगाह -गुरु गोविंद सिंह"

"शाहे शहंशाह -गुरु गोविंद सिंह"
"आवाज सारे देश की- जय गुरु दशमेश की"

________________________

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व  के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।





श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ३५७ वे पावन प्रकाश पर्व पर भव्य शोभा यात्रा गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाही सवारी, पांच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई।जिसमें सबसे आगे खुली जीप में निशान साहब को साथ लिए गुरुगोबिंद सिंह जी के जैकारे,ढोल नगाड़े के साथ लगाते युवा चल रहे थे। गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल के बच्चे,वारसी बैंड,बाहर से आया प्रसिद्ध बैंड,गतका पार्टी आदि सुशोभित थे।


पालकी साहेब को विशेष फूलों,बिजली की सजावट से सजाया गया था।सिख समाज के पुरुष महिलाए बच्चे सारे रूट की सफाई धुलाई करते चल रहे थे।एक तरफ महिलाएं बच्चे व पुरुष शबद गायन भी करते चल रहे थे, शोभा यात्रा में छोटे छोटे बच्चे विशेष ड्रेस द्वारा शबद पढ़ते शोभा बड़ा रहे थे।

शोभायात्रा गुरु नानक नगर गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, मंसा देवी मंदिर, घंटाघर,कोतवाली रोड,कचहरी से होते हुए हॉस्पिटल चौराहा,हाथी पार्क से खालसा चौक, गुरु तेग बहादुर मार्केट में लगभग एक घंटे बच्चो का विशेष प्रोग्राम हुआ ,उपरांत घंटा घर चौराहा होते हुए वापस गुरुगोबिन्द सिंह मार्ग से गुरूद्वारा साहिब पहुंची।

सारे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा व पांच प्यारों का जगह-जगह माल्यार्पण संगत कई संगठनों के पधाधिकारियो द्वारा  स्वागत किया गया व प्रसाद वितरण भी किया। गुरुद्वारा साहब पहुंचकर लंगर का आयोजन हुआ।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों के साथ साथ युवा वर्ग का योगदान विशेष तौर पर रहा इसमें प्रमुख रूप से ज्ञानी जगरूप सिंह जी,सुरेंद्र सिंह मोंगा, त्रिलोचन सिंह नरूला, अवतार सिंह छाबड़ा, त्रिलोचन सिंह मोंगा,गुरजीत सिंह तनेजा,हरविंदर सिंह सलूजा ,गुरभेज सिंह सलूजा, करनदीप सिंह मोंगा,बलजीत सिंह मोंगा, गुरमीत सिंह तनेजा, भूपेंद्र सिंह मोंगा,नरेंद्र सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह मोंगा,बंटी सलूजा,तेजपाल सिंह मोगा,सुरेंद्र सिंह बल्लू, रतन सिंह सलूजा,जसवंत सिंह मोंगा,हरमंदर सिंह सलूजा,सतपाल सिंह,सुरेंद्र सिंह बग्गा,जसवीर सिंह,अवतार सिंह गांधी,जसविंदर सिंह,सोनू सिंह गांधी हरजीत सिंह,लकी सिंह,रॉकी अरोड़ा,सावन मखीजा,कबीर सिंह,आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।