सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली के राइजिंग चाइल्ड स्कूल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो की इस योजना की कार्यशाला हुई संपन्न, कार्यशाला का मकसद क्या था बताया प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव

रायबरेली में अनुपयोगी वस्तुओं से सजावट की सामग्री बनाए जाने की कार्यशाला राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ संपन्न-: सीमा श्रीवास्तव 



रायबरेली। शहर के प्रभुटाऊन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में वेस्ट मटेरियल से क्राफ्ट एवं संपूर्ण सत्र की कक्षाओं की सजावट सामग्री के लिए क्राफ्ट प्रतियोगिता संपन्न हुई।

राइजिंग चाइल्ड स्कूल की सभी शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल और करुणा गुप्ता निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा का सूक्ष्म अध्ययन करके उन्हें प्रदान किए। 

प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि घर में उपलब्ध अनुपयोगी एवं कचरे से उपयोगी और सजावटी वस्तुओं को बनाकर उनको उपयोगी बनाना भी एक कला है, जिसको निखारने के लिए राइजिंग चाइल्ड स्कूल कृत संकल्पित है, उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक घर मे प्रतिदिन ढेर सारा कचरा निकलता है, जैसे नारियल के छिलके, पुराने अखबार, कांच के जार, प्लास्टिक की बोतलें, गत्ते के डिब्बे, ऐसे सभी सामान का उपयोग रचनात्मक तरीके से स्कूल को सजाने के लिए किया जा सकता है।

 प्रतियोगिता में अशफिया, स्वालीन, जेबा , कृतिका, महिमा और प्रेमलता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे भाग लेने वालों में सारा, स्मृति, शालिनी, स्वालेहा, अजय, अमित, एना, सुष्मिता, प्रतीक्षा, सिम्पी, साक्षी, शिवली, रमशा, नशरा, ज्योति, प्रियंका, नेहा, श्वेता, आस्था, प्रिया, शुभी, अंजलि, ममता का प्रर्दशन अत्यंत सराहनीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्रनाथ हरि एवं मो. तौफीक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...