रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को दिया गया प्रशिक्षण, निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण
डीएम की अध्यक्षता में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को दिया गया प्रशिक्षण निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण ईसीआईनेट एवं बीएलओ ऐप की दी गई विस्तृत जानकारी रायबरेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में राना बेनी माधव बक्श सिंह ऑडिटोरियम में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यवाहियों, निर्वाचन से जुड़े अधिनियमों एवं नियमों, ईसीआईनेट (ECINET), बीएलओ ऐप सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली तथ...