अत्याधुनिक बकरी पालन व नस्ल सुधार परियोजना का शुभारंभ,रायबरेली डा.कुलदीप द्विवेदी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने किसानों को गिनाये पशुओं के पालन करने के फायदे
अत्याधुनिक बकरी पालन व नस्ल सुधार परियोजना का शुभारंभ,रायबरेली डा.कुलदीप द्विवेदी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने किसानों को गिनाये पशुओं के पालन करने के फायदे रायबरेली के विकास खण्ड सताव में आज गरीब व वंचित वर्ग से सम्बन्ध रखने वाले बकरी पालकों हेतु उन्नतषील बकरी पालन के माध्यम से उनकी आजीविका संवर्धन के क्रम में विश्वास संस्थान द्वारा संचालित पशुधन विकास ग्रामीण आजीविका एवं स्वावलम्बन कार्यक्रम रायबरेली के विकास खण्ड सताव के 20 गावों में संचालित किया जा रहा है। परियोजनान्तर्गत 600 बकरी पलकों को चिन्हित किया गया। कार्यक्रम के अन्र्तगत समाज के गरीब बकरी पालकों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने हेतु कार्य किया जा रहा है। आज ग्राम सुर्वापुर मजरे सरायमुबारक के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम कर परियोजना का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्राम सराय मुबारक, खाले का पुरवा एवं सनिकामऊ के बकरी पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा0 कुलदीप द्विवेदी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, रायबरेली डा0 नितेन्द्र सिंह मलिकमऊ चैबारा, डा0 रमाकान्त यादव सताव, नीरज कुमार प...