रायबरेली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की सफलता से एक परिवार को मिला सामान सहित से बैग, पुलिस को दिया धन्यवाद
रायबरेली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की सफलता से एक परिवार को मिला सामान सहित से बैग, पुलिस को दिया धन्यवाद रायबरेल। हरचन्दपुर थाना पुलिस ने सराहनीय सतर्कता दिखाते हुए एक महिला का कीमती सामान से भरा बैग मात्र कुछ घंटों में बरामद कर सुपुर्द कर दिया। सुष्मिता पाल पत्नी अमित कुमार, निवासिनी पूरे गरजू थाना सरेनी, प्रयागराज से बस द्वारा रायबरेली आ रही थीं। सिविल लाइन चौराहा पर उतरते समय उनका बैग बस में ही रह गया। घबराई महिला ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना हरचन्दपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस की लोकेशन ट्रेस की, बस को रुकवाया और बैग बरामद कर लिया। बैग में एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की एक जोड़ी कुंडल, दो सोने के लॉकेट, पायल, महंगे कपड़े एवं नकदी थी। सभी सामान की पहचान कराने के बाद कानूनी कार्यवाई पूरी कर महिला को सुपुर्द कर दिया गया। महिला ने पुलिस की तुरंत की गई एवं संवेदनशील कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की और रायबरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया। बरामदगी टीम में उ.नि. लल्लन प्रसाद, मु.आ. गौरव कुमार पटेल, म.आ. उर्मिला एवं...