सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रायबरेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर सदर भाजपा विधायक अदिति सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायबरेली। आज भाजपा सदर विधायक अदिति सिंह ने रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा गार्डन में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सेवा पर्व के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर हुआ, जिसमें विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम न केवल पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय सिद्धांतों को याद दिलाता है, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम भी है।  वृक्षारोपण के माध्यम से जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में योगदान दिया गया।  विधायक अदिति सिंह ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। रायबरेली के इस आयोजन ने स्थानीय समुदाय को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

रायबरेली के शिक्षक संदीप यादव करेंगे पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान

रायबरेली के शिक्षक संदीप यादव करेंगे पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के बासूगढ़ी के प्राथमिक शिक्षक संदीप यादव को हैदराबाद में होने वाले प्रतिष्ठित कान्हा उपवन सम्मिट में व्याख्यान देने का अवसर मिला है। यह सम्मिट 26 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। संदीप यादव मूल रूप से लालगंज क्षेत्र के पूरे जगनू पोस्ट सेमरपहा के रहने वाले हैं। उन्होंने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है। छात्र जीवन में वे छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं।  'एनवायरनमेंट फॉर द फ्यूचर' थीम पर आधारित इस सम्मिट में संदीप पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखेंगे। वे अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका मुख्य फोकस पर्यावरण जागरूकता और मानवीय मूल्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर है। इस उपलब्धि पर उनके पिता राम बहादुर, भाई इंजीनियर सुमित सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की पदाधिकारी शिक्षिका बहनों ने नव नियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह का शिष्टाचार भेंट के साथ भव्य किया स्वागत

रायबरेली जिले की शिक्षा व्यवस्था में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ जब उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की पदाधिकारी शिक्षिका बहनों ने नव नियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल सिंह का शिष्टाचार भेंट के साथ भव्य स्वागत किया। श्री सिंह ने पदभार संभालते ही अपनी सक्रियता से सबका मन मोह लिया। पदभार ग्रहण के प्रथम ही दिन उन्होंने बछरावां ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल नीमटीकर का औचक निरीक्षण किया, जहां वे बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर मिड-डे मील ग्रहण करते दिखे। यह दृश्य न केवल उनकी सादगी को दर्शाता है, बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी गहन प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है। महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने इस अवसर पर बीएसए कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। संघ की जिला अध्यक्ष सरिता नागेंद्र सिंह ने कहा, राहुल सिंह का आगमन जिले की बेसिक शिक्षा के लिए वरदान सिद्ध होगा। हम शिक्षिका बहनें उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छूने को तत्पर हैं। ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपनी भावनाओं का इजहार किया, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता सुधार...

श्री रामलीला समिति सुरजूपुर रायबरेली द्वारा 24 सितंबर को आयोजित रामलीला में वशिष्ठ आश्रम और विश्वामित्र के आगमन की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल लिया जीत

श्री रामलीला समिति सुरजूपुर रायबरेली द्वारा 24 सितंबर को आयोजित रामलीला में वशिष्ठ आश्रम और विश्वामित्र के आगमन की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रायबरेली। श्री रामलीला समिति सुरजूपुर, रायबरेली द्वारा 24 सितंबर बुधवार को आयोजित रामलीला में वशिष्ठ आश्रम और विश्वामित्र के आगमन की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।  इस आयोजन में गुरु वशिष्ठ द्वारा महाराज दशरथ के चारों पुत्रों—राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न—को विभिन्न विद्याओं का ज्ञान प्रदान करने का जीवंत चित्रण किया गया।  गुरु वशिष्ठ ने धनुर्विद्या सहित अन्य विद्याओं में पारंगत करते हुए शिष्यों को नैतिकता, धर्म और कर्तव्य का पाठ पढ़ाया, जो दर्शकों के लिए प्रेरणादायक रहा।  मंच पर कलाकारों ने अपने अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया, विशेष रूप से गुरु वशिष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति और विश्वामित्र के आगमन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  रामलीला का यह दृश्य भक्ति, शिक्षा और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को दर्शाता है। समिति के इस प्रयास ने न केवल धार्मिक भावनाओं को जागृत किया, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भ...

जगजीवनपुर अमरिया विद्यालय की पीएम बनी संध्या, शिक्षामंत्री बनी अंशिका, बच्चों ने मनाया मीना का जन्मदिन

  जगजीवनपुर अमरिया विद्यालय की पीएम बनी संध्या, शिक्षामंत्री बनी अंशिका प्राथमिक विद्यालय जगजीवनपुर अमरिया में बच्चों ने मनाया  मीना का जन्मदिन केक काटकर बच्चों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया मीना का जन्मदिन रायबरेली।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 सितंबर को काल्पनिक पात्र मीना का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ विद्यालयों में मनाया गया। मीना के जन्मोत्सव पर सतांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगजीवनपुर अमरिया के बच्चों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। मीना मंच प्रभारी सारिका यादव ने मीना बनी बेटी के साथ में केक काटा। इसके साथ ही बाल संसद का गठन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विद्यालय की छात्राओं ने मीना के जन्मदिन पर विद्यालय को गुब्बारो झालरों से सजाया था। मीना मंच प्रभारी सारिका यादव ने कहा कि छात्राओं को मीना के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और साथ ही उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों से भी परिचित कराया। उन्होंने बताया कि बाल संसद के गठन में प्रधानमंत्री के रूप में संध्या, उप प्रधानमंत्री शशि, गृह मंत्री शिवांशी, शिक्षा मंत्री आंशिका...

रायबरेली प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जीआईसी ग्राउंड में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

 रायबरेली के प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जीआईसी ग्राउंड में लगाई गई प्रदर्शनी का किया शुभारंभ रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी रायबरेली।प्रभारी मंत्री मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उ.प्र. राकेश सचान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज जीआईसी ग्राउंड में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई 15 दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन कर अवलोकन किया। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा दो बच्चों को अन्नप्राशन व दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पांच लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया @2047 की परिकल्पना तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों को भव्य चित्रों और दस्तावेजो...

रायबरेली प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का श्रमदान कर किया शुभारम्भ, दिया स्वच्छता का संदेश

रायबरेली प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का श्रमदान कर किया शुभारम्भ, दिया स्वच्छता का संदेश रायबरेली। प्रभारी मंत्री, मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उ.प्र. राकेश सचान ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क सुपर मार्केट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का श्रमदान कर शुभारम्भ किया व स्वच्छता का संदेश दिया।  इस अवसर पर प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पूरे देश में इस अभियान का शुभारम्भ किया गया है। यह अभियान आज से प्रारम्भ होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर समाप्त होगा।  15 दिवसीय इस अभियान का उद्देश्य देशभर के करोड़ों लोगों को सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियानों के लिए प्रेरित करना, जिसका व्यापक असर भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम जिस प्रकार अपने घर को स्वच्छ रखते है उसी प्रकार हमे अपने घर के आस-पास व सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखना होगा। हम स्वच्छ रहेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे, इसका हमे हमेशा...

रायबरेली प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारम्भ,महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर होगा जोर - राकेश संचान

रायबरेली प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारम्भ,महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर होगा जोर - राकेश सचान रायबरेली। प्रभारी मंत्री, मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उ.प्र. राकेश सचान ने जिला अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारम्भ किया।    जिले में आज से दो अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान चलेगा, इसके तहत जिला अस्पताल, सभी सीएचसी ,पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि एक स्वस्थ महिला जहाँ स्वस्थ परिवारका निर्माण करती है वहीं एक स्वस्थ परिवार समाज को सशक्त बनाता है और यही मिलकर विकसित भारत की राह तैयार करते हैं,  इसी के दृष्टिगत प्रधानमंत्री के पोषण, शारीरिक स्वास्थ्य और निवारक स्वास्थ्य सम्बन्धी आह्वाहन के अनुरूप, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान चलाया जा रहा है जो कि पोषण अभियान के साथ ...