सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा के उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक शुरू किया बच्चो के लिये समर कैंप, अब बच्चो को प्राइवेट स्कूलों जैसी मिल रही है सुविधायें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा के उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक शुरू किया बच्चो के लिये समर कैंप रायबरेली। उत्तर प्रदेश शासन से बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक समर कैम्प संचालन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समर कैम्प संचालन के लिये रायबरेली में कुल 565 विद्यालयों में खण्ड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय में दो-दो अनुदेशक / शिक्षा मित्रों का दायित्व सौपा गया है।  एक दिन पूर्व सभी अनुदेशकों व शिक्षा मित्रों को समर कैम्प संचालन के लिये प्रशिक्षण देते हुए समर कैम्प संचालन का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में समर कैम्प संचालन के प्रथम दिवस 21 मई 2025 को सभी निर्धारित विद्यालयों में समर कैम्प का संचालन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय विकई विकास खण्ड उँचाहार में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ समर कैम्प का शुभारम्भ किया। समर कैम्प का शुभारम्भ करते ...