नियमित टीकाकरण पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वीरेंद्र सिंह ने बताया
नियमित टीकाकरण पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वीरेंद्र सिंह ने बताया रायबरेली। नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लानिंग और सुदृढ़ीकरण विषय पर बृहस्पतिवार को शहर के होटल शालीमार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ | यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से हुआ | इसमें यूएनडीपी और यूनिसेफ़ ने भी प्रतिभाग किया | इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नियमित टीकाकरण से ही शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी आई है | सही माइक्रोप्लानिंग से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढ़ हो सकता है | उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन टीकाकरण होता है इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन टीकाकरण किया जाता है | शत प्रतिशत बच्चों का नियमित टीकाकरण विभाग की प्राथमिकता में शामिल है | इसलिए माइक्रोप्लान बनाते समय सावधानी बरतें | हर क्षेत्र की अपनी विशे...