रायबरेली एसपी डॉ.यशवीर सिंह एवं बड़ौदा बैंक द्वारा मृतक पुलिसकर्मी की पत्नी को सौंपा गया 20 लाख रुपये का चेक
रायबरेली एसपी डॉ.यशवीर सिंह एवं बड़ौदा बैंक द्वारा मृतक पुलिसकर्मी की पत्नी को सौंपा गया 20 लाख रुपये का चेक रायबरेली। एसपी डॉ.यशवीर सिंह ने आज मृतक पुलिस कर्मी (अनुचर) स्व.बुद्दि लाल की आश्रिता धर्मपत्नी राजवती देवी को बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा प्रदत्त 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। यह धनराशि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पुलिस सैलरी पैकेज खाते के अनुबंध के तहत सेवारत पुलिसकर्मियों की सेवा के दौरान मृत्यु पर दी गयी है। मृतक बुद्दि लाल की नियुक्ति पुलिस लाइन रायबरेली मे थी जिनकी आसमयिक मृत्यु 26 नवम्बर 2024 को हो गयी थी। एसपी डॉ.यशवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह रिजनल मैनेजर बैंक ऑफ़ बड़ौदा रायबरेली एवं ओंकार सिंह मुख्य प्रबन्धक ने मृतक बुद्दि लाल की धर्मपत्नी राजवती देवी को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान कर आसमयिक दुखद मृत्यु पर सांत्वना दी गयी।