सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने तैयार की कम्युनिटी किचन, और कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराएं

जिलाधिकारी ने तैयार की कम्युनिटी किचन, और कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराएं साथ ही दूरी का भी ध्यान रखे



रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए पांचवें दिन जनपद में सुपर माकेट, सिविल लाईन, कहारो का अड्डा, बस स्टाप आदि दूर दराज स्थानों का चल रहे लाॅकडाउन का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये है कि ग्रामीण क्षेत्र के जनमानस अनावश्यक घरों से न निकले गांव में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लाॅकडाउन के अनुरूप घरों में ही रहे। गरीब, कमजोर व जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराने के उद्देश्य से कम्युनिटी किचन संचालित है ग्राम पंचायत स्तर सामाजिक संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरण में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाये।


 
जिलाधिकारी ने तैयार की कम्युनिटी किचन, और कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराएं 

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि लाॅकडाउन की अवधि पर यथा स्थान पर ही बाहर से आ रहे लोगों को रहने के लिए आश्रय स्थल चयनित किये गये है जहां पर निशुल्क भोजन एवं रहने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। भोजन एवं खाद्यान्न की व्यवस्था ग्राम पंचायत, नगर निकाय आदि संसाधनों का भी उपयोग किया जाये। खाद्य सामग्री की कोई कमी न रहे। कोरोना वायरस कोडिव 19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी एक मात्र उपाय है जरूरतमंदों को लच पैकेट व भोजन दें लाॅकडाउन पर विशेष ध्यान रखते हुए कही पर भीड़ न इक्ठठा न होने दें। जनपद में अपातकालीन सेवाए को पूरी तरह से एक्टिव है। शहरों व ग्रामीण क्षेत्रो में एसडीएम व ग्राम प्रधानों द्वारा भी जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है। 

  जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाए प्रशासन के साथ सहायता के लिए आगे आये 

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाए प्रशासन के साथ सहायता के लिए आगे आये और अपने स्तर से भी जरूरतमंदों को भोजन समाजिक दूरी बनाते हुए वितरित करें। लाॅकडाउन का कोई भी उल्लघंन न करें अन्यथा की दशा में जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। आवश्यक सामग्री राशन आदि को घर-घर भी पहुचाया जा रहा है। उन्हांने कहा कि जो लोग पलायन के दौरान बार्डर पर आ रहे उन्हें वही रोक लें उन्हें किसी स्कूल व रैन बसेरों में समाजिक दूरी बनाते हुए उनके खाने पीने, दवा आदि की व्यवस्था करे तथा लाॅकडाउन को पूरी तरह से सफल बनाये।


जनपद में कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

जनपद में कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओं की बिक्री दर तालिका जारी कर दी गई। दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि बिक्री दर तालिका के अनुरूप ही समानों की जनता को दे साथ ही घर-घर जाकर निर्धारित दरों के अनुरूप सामग्री को वितरित करें। जिलाधिकारी ने एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट आदि अधिकारियों को निर्देश भी दिये है कि देखे कि वह जो दुकाने निर्धारित की गई है वह उपभोक्ताओं को घर-घर सामान पहुचा रहे है या नही निर्धारित दरों से अधिक बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही व केस दर्ज कराया जाये।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।