सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

12 वर्षीय मासूम निदा का हत्यारा गिरफ्तार , पुलिस ने भेजा जेल।


  लालगंज के उतरागौरी में हुई

12 वर्षीय मासूम निदा का हत्यारा गिरफ्तार
, पुलिस ने भेजा जेल।

रायबरेली, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरी मजरे उतरागौरी में 12 वर्षीय मासूम निदा की हत्या कर दी गयी थी।। 07 जून को निदा का शव खेतों की तरफ जंगल मे पाया गया था।।मौके पर पहुँची पुलिस, फॉरेंसिक व स्वाट टीमो ने अपने अपने स्तर से सुबूत जुटाए। सुराग लगने पर पता चला कि इस हत्या में अभियुक्त गांव का ही व्यक्ति है।। धीरे धीरे जांच तेज हुई तो एक नाम प्रकाश में आया।

लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स उक्त व्यक्ति की तलाश शुरू करने लगे । आज 10 जून को अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ यामीन पुत्र रफीक अहमद निवासी गौरा मजरे उतरगौरी को सुबह साढ़े सात बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने मासूम की हत्या के करने की बात कबूली है।  बताया कि मृतका को खेतों से घर की तरफ जा रही थी। तभी मैने बकरी ढुंढवाने का लालच देकर जंगल की ओर ले गया। वहाँ पर सुनसान जगह पर बलात्कार करने की कोशिश की तथा नाकाम होने पर डर के कारण ईंट से मारा और गला दबाकर हत्या कर दी , घर जाकर अपने कपड़ों पर लगे खून को मैने धो डाला। जिससे किसी को जानकारी न हो। गिरफ्तार अभियुक्त ताज मोहम्मद के खिलाफ लालगंज कोतवाली में कई मुकदमें भी  दर्ज बताये जाते है।

 मुकदमा लिखने के साथ ही उस पर पुलिस ने  पास्को एक्ट की कार्यवाही भी की गई। इसके पूर्व अभियुक्त के खिलाफ जुआ का मुकदमा भी दर्ज था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चैहान, निरीक्षक शिवशंकर गुप्ता, पंचम लाल, डब्लूराम कनौजिया, आरती सिंह, अजय यादव, अब्दुल गफ्फार,का0मुकेश कुमार, विनोद कुमार, सप्ताहदत्त, कुँवर सिंह आदि लोग शामिल रहे। साथ ही स्वाॅट टीम के प्रभारी और उनकी पूरी टीम का भी सबसे बड़ा योगदान रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।