सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

-शहीद के परिवार को सदर विधायक अदिति सिंह ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।



-शहीद के परिवार को सदर विधायक अदिति सिंह ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।


रायबरेली सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह आज दोपहर 12 बजे शहीद अजयपाल सिंह उर्फ़ कुलदीप सिंह के घर पहुंची। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवार को ढांढस बंधाते हुए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। 
शहीद के परिवार के साथ दुःख साझा करते हुए सुश्री अदिति सिंह ने कहा वह हमेशा शहीद अजयपाल सिंह के परिवार के साथ हैं। उन्हें कभी भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी।
सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि जिले की मिटटी के लाल के जाने का गम हम सबको है लेकिन शहीद अजयपाल सिंह ने देश के लिए शहीद होकर जिले का मान बढ़ाया है। 
सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि भारत माँ के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद अजयपाल सिंह को मेरा शत-शत नमन है। उनकी शहादत हमारे लिए प्रेरणा है। उनका नाम इतिहास के पन्नों में अमर हो गया है। 
सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि रायबरेली सदैव से त्याग और बलिदान की धरती रही है। उन्हे इस बात का गर्व है कि वह ऐसे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, जहाँ  शहीद अजयपाल सिंह जैसे वीर सपूत जन्म लेते हैं। आज से शहीद अजयपाल सिंह के परिवार की जिम्मेदारी मेरी है और मैं जो कुछ संभव हो पायेगा वह करूंगी। 
इस दौरान सुश्री अदिति सिंह ने शहीद के परिवार को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा।  बता दें कि जिले के भदोखर थाने के फत्तेपुर मजरे सराय मोहम्मद शरीफ गाँव के राजपूताना रेजिमेंट के जांबाज वीर सपूत अजयपाल सिंह उर्फ़ कुलदीप सिंह बीते 7 सितम्बर को जम्मू के अखनूर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इस मौके पर सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह जी के साथ पूर्व प्रधान धुन्नी, नेता गुन्दा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, सूरजदीन, भोलू भाई, ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह, चिन्टू सिंह, शमशेर सिंह, एवं तमाम ग्रामीणवासी मौजूद रहेंl

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।