जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न,रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने इन मुद्दों को लेकर की चर्चा
जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न,रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने इन मुद्दों को लेकर की चर्चा रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापार बंधु द्वारा सड़कों की मरम्मत एवं नालियों की साफ-सफाई, जल निकासी, सफाई, जाम, अतिक्रमण, विद्युत कार्य को दुरुस्त कराने आदि के संज्ञान में लाए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई, पार्किंग, सामुदायिक शौचालय की समस्या आदि जैसी समस्याओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए, जो बड़े कार्य है, उनके लिए प्रयास कर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर पालिका क्षेत्र में कही पर अवैध स्टैण्ड संचालित न हो, अधि...