एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया
एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ। एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...