सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के विवेक खरे बने आरेडिका के नये महाप्रबंधक

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के  विवेक खरे बने आरेडिका के नये महाप्रबंधक रायबरेली।  विवेक खरे भारतीय रेलवे के यांत्रिक इंजीनियरिंग संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो वर्तमान में मॉडर्न कोच फैक्ट्री(एमसीएफ) रायबरेली में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।  1 मार्च 2026 से उन्हें महाप्रबंधक, एमसीएफ का प्रभार भी सौंपा गया है, जो उनके नेतृत्व एवं प्रशासनिक दक्षता पर विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने वर्ष 1989 बैच के आईआरएसएमई के  माध्यम से 3 मार्च 1991 को भारतीय रेल में सेवा प्रारंभ की। तथा 3 मार्च 1991 को ही राजपत्रित सेवा में प्रविष्ट हुए। श्री खरे बीई उपाधि धारक हैं एवं तीन दशकों से अधिक के अपने उत्कृष्ट कार्यकाल में उन्होंने कार्यशालाओं, डीज़ल शेडों, मंडलों, अनुसंधान संस्थानों एवं प्रतिनियुक्ति पदों पर महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। उन्होंने अपने प्रारंभिक कार्यकाल में विजयवाड़ा तथा सिकंदराबाद (दक्षिण मध्य रेलवे) में सेवाएँ दीं। तत्पश्चात वे लल्लागुड़ा कार्यशाला एवं तुगलकाबाद डीज़ल शेड (उत्तरी रेलवे) में कार्यरत रहे, जहाँ वर्ष...

रायबरेली में योगी सरकार ने समूह की महिलाओं को दिया यह नया संकुल भवन, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूह की महिलाओं के विकास के लिए नवनिर्मित निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति के भवन का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन के परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा स्वयं सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन हेतु विकास महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत पखनपुर को 15 लाख रुपये तथा आकाश महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत हरदोई को 30 लाख रुपये 80 हजार का सामुदायिक निवेश निधि का चेक प्रदान किया।  समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद भेट किये, निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति का गठन 17 मई 2022 को हुआ था, जिसके अन्तर्गत 13 ग्राम पंचायतों के 14 ग्राम संगठन तथा उनमे गठित 228 महिला स्वयं सहायता समूह आते है। संकुल भवन का निर्माण में मनरेगा (9.97 लाख) राज्य वित्त  (1.5 लाख) तथा निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति द्वारा अपने स्टार्टअप फण्ड से ऑफिस सेटअप हेतु (49 हजार) से व्यय किया...

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तहसील महाराजगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की सुनी समस्याएं, अधिकारियों से कहा जनता की समय से समस्याओं का करें निस्तारण

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तहसील महाराजगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की सुनी समस्याएं,  अधिकारियों से कहा जनता की समय से समस्याओं का करें निस्तारण सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें आयी, 5 का तत्काल हुआ निस्तारण रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।     जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील महराजगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ...

रायबरेली में आधुनिक रेल डिब्‍बा कारखाना के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा व एमसीएफ द्वारा वंदे भारत प्रोटोटाइप रेक का किया गया निरीक्षण, प्रारंभिक ट्रायल सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

 रायबरेली में आधुनिक रेल डिब्‍बा कारखाना के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा व एमसीएफ द्वारा वंदे भारत प्रोटोटाइप रेक का किया गया निरीक्षण, प्रारंभिक ट्रायल सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न रायबरेली। आधुनिक रेल  डिब्‍बा  कारखाना महाप्रबंधक व एमसीएफ ने 20 फरवरी 2026 को कारखाना परिसर में वंदे भारत प्रोटोटाइप रेक का निरीक्षण किया। यह वंदे भारत परियोजना की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।निरीक्षण के दौरान कारखाना परिसर में प्रथम चरण के गति परीक्षण सम्पन्न किए गए। इस अवसर पर एमसीएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण, मेसर्स सीमेन्‍स के प्रतिनिधि तथा अन्य उद्योग सहयोगी उपस्थित रहे। ड्राइवर केबिन से प्रमुख ऑनबोर्ड प्रणालियों का परीक्षण किया गया। सीमेंस की टीम द्वारा पैंटोग्राफ–वीसीबी (वैक्‍यूम सर्किट ब्रेकर) संचालन तथा उच्च वोल्टेज आदि का निरीक्षण किया गया। ये सभी क्रियाएं ड्राइवर डेस्क यूनिट (DDU) से सफलतापूर्वक संचालित की गईं, जिससे प्रणाली की समन्वित कार्यक्षमता एवं परिचालन तत्परता प्रदर्शित हुई। एक लघु ट्रायल रन भी किया गया, जिसमें ट्रैक्शन, गति तथा ओवरहेड इक्विपम...

निराला जयंती 21 फरवरी पर विशेष, डलमऊ ने दिया हिन्दी कविता को निराला

निराला जयंती 21 फरवरी पर विशेष, डलमऊ ने दिया हिन्दी कविता को निराला  ****************************  डलमऊ ने दिया हिन्दी कविता को निराला  **************************** डलमऊ रायबरेली  महाकवि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को डलमऊ ने निराला बनाया। बांग्ला भाषा में कविता लिखने वाले निराला को डलमऊ में उनकी विदुषी पत्नी मनोहरा देवी ने हिंदी सिखायी ,उसके बाद वो यहीं रहकर हिंदी कविता के ऐसे अमर गायक बने जो देहधारी होकर भी संतों की परम गति विदेह अवस्था को प्राप्त रहे ।बावजूद इसके डलमऊ में निराला की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए शासन स्तर से कोई प्रयास नहीं किए गए सरकार की बेरुखी से डलमऊ में राष्ट्रीय स्मारक बनाए जाने की वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार रामनारायण रमण की मांग धूमिल सी हो गई है। महाप्राण निराला की ससुराल दालभ्य  ऋषि की तपस्थली डलमऊ में थी जो सूफी कवि मुल्ला दाऊद की जन्मस्थली भी है ।निराला के जीवन का लंबा समय इसी डलमऊ में बीता। डलमऊ तहसील मुख्यालय की टिकैट गंज मोहल्ले के पंडित रामदयाल द्विवेदी की बेटी मनोहरा देवी से निराला जी का पाणिग्रहण संस्कार...

रायबरेली में मौरंग लड़ा ट्रेलर अनंत्रित होकर चबूतरे पर चढ़ा, ट्रेलर की टक्कर से हाई मास्ट टूट कर गिरी, हादसे में बाल बाल बच्चे ड्राइवर और क्लीनर

  रायबरेली। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में भवानीगढ़ चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मौरंग से लदा एक ट्रेलर ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में चबूतरे पर चढ़ गया। इस टक्कर से चौराहे पर लगा हाई मास्ट लाइट का खंभा टूटकर जोर से गिर पड़ा, जिससे आसपास धूल-धुंआ और अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर के ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। वे हादसे के बाद ट्रेलर से बाहर निकल आए और मामूली चोटों के साथ सुरक्षित है।  इस घटना से चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया और हाई मास्ट पूरी तरह टूटकर सड़क पर बिखर गया, जिससे यातायात में आने जाने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर की ब्रेक फेल होने या तेज रफ्तार के कारण ऐसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जांच शुरू की। हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ,शिवगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे अक्सर होते रहते हैं।।

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा केन्द्रों व कन्ट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण

रायबरेली। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर तथा पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने महत्वपूर्ण निरीक्षण किया।  थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रमुख परीक्षा केंद्रो-राजकीय इंटर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का दौरा किया गया। इन केंद्रों पर स्थापित जनपदीय लाइव मानिटरिंग कंट्रोल रूम का भी गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण परीक्षाओं की निष्पक्षता, शांति और नकलविहीन संचालन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तथा सुरक्षा कर्मियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा छात्रों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पाली में सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिवार्य रूप से केंद्रों का निरीक्षण करें तथा किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई हो। पुलिस अधीक्षक ने अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा कानून-...

रायबरेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की कार्यशाला की गई आयोजित

रायबरेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की कार्यशाला की गई आयोजित रायबरेली। आज भारतीय जनता  पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 की कार्यशाला आयोजित हुयी। महाभियान कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी  पीयूष मिश्रा रहे, कार्यशाला  की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने किया। जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने प्रशिक्षण महाभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा पहले संगठन का निर्माण फिर कार्यकर्ता निर्माण और फिर राष्ट्र निर्माण, उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक स्पष्टता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया, साथ ही प्रशिक्षण को विचारधारा के विस्तार का प्रमुख साधन बताया और उन्होंने कहा प्रशिक्षण की रूपरेखा जिला स्तर पर दो दिवसीय और मंडल स्तर पर 24 घंटे के कार्यशालाएं। बूथ स्तर- दो सत्रों में बूथ स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने की योजना है और उन्होंने बताया कि सांगठनिक सुदृढ़ीक...