सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाजवादी पार्टी ने किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर किया एक बड़ा प्रदर्शन, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने बताया के


रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने ऊंचाहार और सरेनी विधानसभा क्षेत्र के किसानों व आमजन की ज्वलंत समस्याओं को लेकर डलमऊ तहसील मुख्यालय पर एक बड़ा प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय से जुलूस निकालते हुए तहसील परिसर पहुँचकर धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।


प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। सबसे प्रमुख मुद्दा किसानों को यूरिया खाद न मिलना था। उन्होंने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों में खाद के अभाव के विरोध में आवाज उठाने पर किसानों को पुलिस द्वारा लाठियों से पीटा जा रहा है, जिससे उनकी जीविका संकट में है।


यातायात की समस्या को भी उजागर किया गया। लालगंज-ऊंचाहार मार्ग पर मुराई का बाग और डलमऊ कस्बे में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दैनिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन, व्यापारी और छात्रों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। साथ ही, क्षेत्र के ग्रामीण व जिला मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं, जिसके चलते दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जा रही हैं। खासतौर पर कनहा-बेलहनी मार्ग और जगतपुर-शिवपुरी होते हुए प्रयागराज जाने वाला मार्ग चलने लायक नहीं रह गया है।


घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में गलत रीडिंग के माध्यम से आर्थिक शोषण का शिकार बनाए जाने का भी विरोध किया गया। आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुँचाने और सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनने की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। इसके अलावा, सरकारी चिकित्सालयों में दवाओं की कमी और चिकित्साकर्मियों की अनुपस्थिति को भी एक बड़ी समस्या बताया गया।


सरेनी विधानसभा समाजवादी पार्टी क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर किसान एवं जन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हिटलरशाही कर रही है और गरीबों, किसानों व मजदूरों के साथ अन्याय व उत्पीड़न कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से इन सभी समस्याओं का समाधान 15 दिनों के भीतर करने की मांग की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,राजेश मौर्या,जिला महासचिव मो.अरशद खान,वरिष्ठ नेता आरपी यादव,चौ.सुरेश निर्मल,विधानसभा अध्यक्ष जेपी यादव,देवराज यादव,छात्र सभा अध्यक्ष शुभम लोहिया,अरुण प्रताप यादव,सरफराज रायनी,शिवराम प्रधान,शिवकुमार बाबा,अमरेंद्र


बहादुर,मनीष देव पाल,मो.मुशीर,शिवनारायण सोनकर,श्रवण आज़ाद,रमेश मौर्य,नरेंद्र यादव,धीरेंद्र राजू,आशुतोष यादव,हसनैन ख़ान,अनुराग यादव,आलोक कुमार,शिवदुलारी यादव, सीमा सिंह,राजू गौतम,फ़हीम अहमद,बबलू लोधी,राकेश यादव,डा.जावेद,अरशद सुल्तान,राधेश्याम लोधी,रेहान कज़ियाना,विकास मौर्य,विनय यादव,अरविन्द संजय,जेपी यादव,मेराज शम्स,अभिषेक यादव सहित सैकड़ों लोगों द्वारा तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।