सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राणा बेनी माधव सिंह जी की 221वीं जयंती पर भाव समर्पण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

राणा बेनी माधव सिंह जी की 221वीं जयंती पर भाव समर्पण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

रायबरेली। जगतपुर स्थित खेल मैदान में प्रथम स्वाधीनता संग्राम (1857 की क्रान्ति) के महानायक, शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति, रायबरेली की पावन धरती में जन्मे माँ भारती के सच्चे सपूत राणा बेनी माधव सिंह जी की 221वीं जयंती वृहद स्तर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।




इस अवसर पर आयोजित भाव समर्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह सम्मिलित हुए। उन्होंने राना बेनी माधव सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने समारोह में बैसवारा क्षेत्र की 100 विशिष्ट विभूतियों का सम्मान भी किया ।


कार्यक्रम में मा. उच्च न्यायालय, लखनऊ के पूर्व न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, पूर्व विधायक  इंद्रेश विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख हंडिया प्रयागराज  महेश सिंह, संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ  विनोद बाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल  अतुल गुप्ता, राणा बेनी माधव सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह धीरज सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।




इसके पूर्व उद्यान मंत्री ने जगतपुर के शंकरपुर स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा सभी जनों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।



इसी क्रम में विकास खंड जगतपुर के कस्बा कांजी हाउस में 110 फुट ऊँचे भव्य तिरंगे का लोकार्पण एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।