सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 राजकोट गुजरात में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना ने किया प्रतिभाग

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 राजकोट गुजरात में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना ने किया प्रतिभाग

रायबरेली। भारतीय रेलवे की कोच उत्पादन इकाई आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना राजकोट, गुजरात में 2 से 5 फरवरी 2025 तक आयोजित 9वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 में अपने कोच मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन कर रहा है।
इस इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का उद्घाटन केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की राज्य मंत्री, भारत सरकार निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने किया। आरेडिका मंडप पहुंचने पर  आरेडिका के उप मुख्य डिजाइन इंजीनियर एस पी गोविल एवं जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें आरेडिका द्वारा निर्मित कोचों के बारे में बताया। साथ ही कोच उत्पादन क्षेत्र में हो रहे नवीन तकनीकी बदलावों के बारे में बताया।

इस इंडस्ट्रियल फेयर में आरेडिका की ओर से कोचों में लगने वाले कॉम्पोनेन्ट की प्रदर्शनी लगाई गई है। इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। यह प्रदर्शनी उद्योग के विशेषज्ञों, व्यवसायियों और आगंतुकों के लिए आरेडिका की तकनीकी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है।
आरेडिका भारतीय रेलवे की प्रमुख कोच उत्पादन एवं फोर्ज व्हील उत्पादन इकाइ है, जो कोच एवं व्हील निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। 
इस प्रदर्शनी में आरेडिका निर्मित मेमू कोच, मोजांबिक कोच, तेजस कोच, ट्रैक इंस्पेक्शन मॉनिटरिंग कार कोच के मॉडल,  इंफोग्राफिक्स के माध्यम से प्रदर्शित किए गए साथ कोच में लगने वाले विभिन्न प्रकार के मदो को भी प्रदर्शित किया गया जिसमें भारी संख्या में विजिटर आये तथा कंपोनेंट्स की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उप मुख्य डिजाइन इंजीनियर एस पी गोविल, जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, सहायक सामग्री प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर अंगद सिंह कुशवाहा, राजेश कुमार गुप्ता, प्रणीतेश रंजन, आलोक रंजन, परवेज अहमद, जितेंद्र व उनकी टीम ने कोच उत्पादों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी आगंतुकों और उद्योग विशेषज्ञों को प्रदान की।

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना की इस भागीदारी का मुख्य उद्देश्य अपने असाधारण उपलब्धियों को प्रदर्शित करना, उद्योग जगत के साथ नवाचार को बढ़ावा देना और भारत को रेल निर्माण के वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।