सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रायबरेली में ऑपरेशन लंगड़ा का सख्ती से जारी अभियान,अभियान के तहत पुलिस की सतर्क टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, कुल सात बदमाशों को किया गया गिरफ्तार

रायबरेली में ऑपरेशन लंगड़ा का सख्ती से जारी अभियान,अभियान के तहत पुलिस की सतर्क टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, कुल सात बदमाशों को किया गया गिरफ्तार रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन लंगड़ा' ने एक बार फिर अपराधियों के लिए सख्त संदेश दिया है। अभियान के तहत पुलिस की सतर्क टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। कुल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी एक दिन पहले जल जीवन मिशन के गोदाम में हुई लूट की वारदात में शामिल थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई पीतल की टोटियां भी बरामद की हैं। डीह और भदोखर थाना क्षेत्रों में हुई इन कार्रवाइयों के बाद घायल बदमाशों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के गोदाम से पीतल की टोटियों की चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत अ...

जनगणना 2027 को लेकर रायबरेली जिलाधिकारी व प्रमुख जनगणना अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जिले के समस्त विभागाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई आयोजित

जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न रायबरेली। जनगणना 2027 के अंतर्गत 7 मई से 21 मई तक संचालित होने वाले स्वगणना कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी व प्रमुख जनगणना अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जिले के समस्त विभागाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्वगणना कार्यक्रम के लिए पूर्व निर्धारित तिथि-वार कार्य योजना के अनुसार सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक स्वयं स्वगणना अवश्य करें तथा अपने परिवार, सहकर्मियों एवं आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह भी निर्देशित किया गया कि जहां आवश्यक हो, वहां मास्टर ट्रेनर एवं फील्ड ट्रेनर के सहयोग से आमजन को स्वगणना की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षित कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।  जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग द्वारा प्रतिदि...

रायबरेली जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

 रायबरेली जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण रायबरेली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, लाग बुक, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, उप जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण,दिए यह निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण  रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (आश्रम पद्धति) विद्यालय, सलोन का निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे नवीनीकरण व निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुये कहा कि कार्य को मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण कराया जाए। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक व्यवस्थाओं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई तथा आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की तथा उनकी पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली।       उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएं। उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड डीह स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण, कहा किसानों से अधिक से अधिक गेहूँ क्रय किया जाए और किसानों को भुगतान निर्धारित समय के अन्दर खातों में करें हस्तांतरित

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड डीह स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण कहा किसानों से अधिक से अधिक गेहूँ क्रय किया जाए और किसानों को भुगतान निर्धारित समय के अन्दर खातों में करें हस्तांतरित रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड डीह स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूँ क्रय केन्द्र पर खरीद कार्य पूरी सतर्कता के साथ प्रभावी तरीके से संचालन किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि गेहूँ क्रय केन्द्रों पर अपनी उपज बेचने में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हों। किसी भी दशा में गेहूँ क्रय केन्द्रों पर दलाल व बिचौलियां, किसान विरोधी आदि असामाजिक तत्व न दिखाई पड़े।  किसानों से गेहूँ खरीद में कोई विलम्ब नही होना चाहिए तथा किसानों को उपज का मूल्य का भुगतान निर्धारित समय के अन्दर उनके खातों में हस्तांतरित हो जाना चाहिए। उन्होंने गेहूँ खरीद को बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने किसानों के भुगतान आदि के जानकारी ली। जिलाधिकारी ने केन्द्...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं, कुल 55 शिकायतें आयी, 15 मौके पर हुआ निस्तारण

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं, कुल 55 शिकायतें आयी, 15 मौके पर हुआ निस्तारण शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी - डीएम सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 शिकायतें आयी, 15 मौके पर हुआ निस्तारण रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।  ...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायबरेली डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बैरकों का भ्रमण किया तथा कारागार की पाकशाला में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार दुरुस्त रखी जाएं और बंदी गृह में रह रहे मरीजों के लिए समुचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जेल की सभी व्यवस्थाएं जेल मैनुअल के अनुरूप ही संचालित हों। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों से ग्रामवार प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समीक्षा में अवगत कराया गया कि जनपद में 27 गांव में चकबन्दी का कार्य चल रहा है जिसमें सदर तहसील के 13 ग्राम, सलोन तहसील  के 6 ग्राम, महराजगंज तहसील के 5 ग्राम, डलमऊ तहसील 1 ग्राम, ऊँचाहार तहसील 1 ग्राम एवं लालगंज तहसील 1 ग्राम शामिल है। उन्होंने निर्देशित किया कि चकबंदी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं एवं आपत्तियों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान किया जाए त...

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न,सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए दिए गए यह आवश्यक दिशा-निर्देश

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न,सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए दिए गए यह आवश्यक दिशा-निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान राजमार्गों पर अवैध रूप से बनाए गए कटों को बंद कराने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रवर्तन कार्यवाहियों को और अधिक सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस में विभिन्न विभागों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों को समय से अद्यतन करने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख चौराहों को यातायात की दृष्टि से अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाया जाए तथा सड़कों पर किए गए अतिक...

जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न,रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने इन मुद्दों को लेकर की चर्चा

जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न,रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने इन मुद्दों को लेकर की चर्चा रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापार बंधु द्वारा सड़कों की मरम्मत एवं नालियों की साफ-सफाई, जल निकासी, सफाई, जाम, अतिक्रमण, विद्युत कार्य को दुरुस्त कराने आदि के संज्ञान में लाए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।  जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई, पार्किंग, सामुदायिक शौचालय की समस्या आदि जैसी समस्याओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए, जो बड़े कार्य है, उनके लिए प्रयास कर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो।   जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर पालिका क्षेत्र में कही पर अवैध स्टैण्ड संचालित न हो, अधि...