सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े को लेकर किये गए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,फिर दिलाई यह शपथ

एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।  इस अभियान की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की गई, जहां एनटीपीसी ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। श्री छाबड़ा ने अपने संबोधन में स्वच्छता को एक आवश्यक जीवन मूल्य बताया, जो न केवल हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालती है, बल्कि समाज और पर्यावरण की भलाई के लिए भी अहम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बीमारियों का खतरा कम होता है और यह शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। इसके साथ ही, स्वच्छता का सामाजिक जिम्मेदारी से गहरा नाता है, जो हमें सामूहिक रूप से एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करती है। इस अभियान क...

रायबरेली जिला प्रशासन ने बाढ़ और राहत को लेकर लगाई चौपाल और सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं

रायबरेली जिला प्रशासन ने बाढ़ और राहत को लेकर लगाई चौपाल और सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं रायबरेली। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार निरीक्षण कर रहा हैं। प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर स्थिति का जायजा ले रही है और प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर रही है। टीम स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं और जरूरतों के लिए तत्काल मदद के लिए आवश्यक कदम भी उठा रही है। आज जिला प्रशासन खाद्य सामग्री, पानी, और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी लोंगो को करवाया गया है।   रायबरेली अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया रायबरेली अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया है कि सभी तहसीलों में उप जिला अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर बाढ़ और राहत चौपाल आयोजित की जा रही है जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है और उसके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया जा रहा  है। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह ने बताया अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्रों में श...

बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 सितंबर से शुरू,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया

बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 सितंबर से शुरू,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया रायबरेली । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया है कि  30 सितम्बर 2024 से 4 अक्टूबर 2024 तक आधुनिक बकरी पालन एवं प्रबन्धन पर दुवासु विश्वविद्यालय के बकरी दुग्ध प्रक्षेत्र एवं अनुसंधान केन्द्र मथुरा उत्तर प्रदेश द्वारा पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यदि बकरी पालन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है तो  22 सितम्बर 2024 तक विश्व विद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क रू 5000.00 जमा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।  प्रशिक्षण के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु दीपेन्द्र, असिस्टेंट प्रोफेसर दुआसू विश्वविद्यालय से फोन नम्बर 8800523799 पर सम्पर्क कर सकते है। विश्वविद्यालय में रहने की व्यवस्था उपलब्धता के आधार पर रहेगी, जिसका भुगतान अलग से देय होगा। यह प्रशिक्षण एन.एल.एम. योजना के अंतर्गत बकरी पालन के लाभार्थियों हेतु उपयोगी होगा।

कूड़ा निस्तारण केंद्र का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किया निरीक्षण, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह को दिया यह निर्देश

कूड़ा निस्तारण केंद्र का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किया निरीक्षण, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह को दिया यह निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पीएससी स्थित म्युनिसिपल वेस्ट प्लांट के अंतर्गत कूड़ा निस्तारण केंद्र का का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने कचरा प्रबंधन के तरीकों, कचरे के संग्रहण, अलगाव और निपटान की प्रक्रिया को भी देखा।  उन्होंने ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह को निर्देश दिया कि प्लांट के आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। प्लांट में उपयोग की जाने वाली मशीनरी और उपकरणों की स्थिति और कार्यक्षमता के अनुसार प्रतिदिन 70 से 100 टीपीडी कूड़े का निस्तारण कराया जाए।  उन्होंने निर्देश दिया कि प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक उपकरण हर समय उपलब्ध रहे जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। प्लांट के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की भी समय-समय पर निगरानी की जाए।  इसके अतिरिक्त कचरे की रिसाइकलिंग की प्रक्रिया और इसकी दक्षता का भी निरीक्षण किया। उन...

निफ्ट में "स्वच्छता पखवाड़ा 4.0" का हुआ शुभारंभ, निफ़्ट के निदेशक नन्दन सिंह बोरा इन सभी लोंगो को दिलाई यह प्रतिज्ञा

निफ्ट में "स्वच्छता पखवाड़ा 4.0" का हुआ शुभारंभ, निफ़्ट के निदेशक नन्दन सिंह बोरा इन सभी लोंगो को दिलाई यह प्रतिज्ञा  रायबरेली। राष्ट्रीय फ़ैशन प्रोद्योगिकी संस्थान निफ्ट रायबरेली में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत, "स्वच्छता अभियान 4.0" आयोजन का प्रारम्भ हुआ जिसके तहत निदेशक निफ़्ट रायबरेली नन्दन सिंह बोरा ने सभी अधिकारियों, संकाय सदस्यों, स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु एक स्वच्छता प्रतिज्ञा दिलायी। साथ में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ भी राजभाषा शपथ के साथ किया गयाI  "स्वच्छता अभियान 4.0" का प्रथम चरण 17 सितम्बर से 30 सितम्बर तक एवं द्वितीय चरण में 02 अक्टूबर 2024  से 31 अक्टूबर 2024 तक और तृतीय चरण में 15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक मनाया जायेंगा जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम के साथ कई प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी एवं एक पेड़ माँ के नाम का साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम  हर विभाग द्वारा क्रियान्वयित किया जायेंगाI  10 सप्ताह तक चलने वाले इस स्वच्छता अभियान 4.0 का उद्देश्य व्यक्तिगत और सार्...

यूपीएस के खिलाफ 26 सितम्बर को कर्मचारी निकालेंगे “आक्रोश मार्च” शामिल होंगे शिक्षक, लेखपाल, नर्सिंग स्टॉफ से लेकर राज्य कर्मचारी होंगे शामिल

यूपीएस के खिलाफ 26 सितम्बर को कर्मचारी निकालेंगे “आक्रोश मार्च” 26 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर कर्मचारी निकालेंगे “आक्रोश मार्च” “आक्रोश मार्च” में शिक्षक, लेखपाल, नर्सिंग स्टॉफ से लेकर राज्य कर्मचारी करेंगे प्रतिभाग  रायबरेली। केंद्र सरकार की तरफ से एनपीएस की जगह लाई जाने वाली यूपीएस योजना का भी लगातार विरोध जारी है। सरकार की तरफ से यूपीएस के सुधारों को लेकर भी कोई चर्चा नहीं की जा रही है, इसकी वजह से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस पेंशन के विरोध में और पुरानी पेंशन की मांग को लेकर 26 सितम्बर को अटेवा के बैनर तले एकत्रित होकर जिले के हजारों कर्मचारी “आक्रोश मार्च” निकालेंगे। “आक्रोश मार्च” को सफल बनाने के लिए सोमवार को अटेवा जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक शहीद स्मारक मुंशीगंज में आयोजित की गई।  मुंशीगंज के शहीद स्मारक पर आयोजित बैठक में जिला संयोजक इरफान अहमद ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से पुरानी पेंशन बहाल न करके अब न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) की जगह पर यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) लागू करने जा रही है। सरकार की यह पेंशन स्कीम बिल्कुल...

जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर रायबरेली। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।  इस दौरान अपर जिला जज/सचिव द्वारा जिला कारागार की सभी बैरकों, अस्पताल, पाकशाला व लीगल ऐड क्लीनिक का अवलोकन किया गया। सचिव द्वारा बन्दियों से पूछा गया कि उनके पास अधिवक्ता है अथवा नहीं तथा ऐसा कोई बन्दी तो नहीं है जिसकी जमानत न्यायालय से होने के बाद भी जमानतदार न दाखिल होने के कारण रिहाई नहीं हो सकी हो। कारागार के चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान बन्दी रोगियों की समस्याओं को सुना गया। बदलते मौसम को दृष्टिगत रखते हुए बन्दियों की अधिक देखभाल किये जाने हेतु जेलर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात बन्दियों को विधिक रुप से जागरुक करने हेतु विधिक जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में उपस्थित...

शिक्षिका ऋचा गोस्वामी एडुलीडर्स यूपी सम्मान के लिए चुनी गईं

शिक्षिका ऋचा गोस्वामी एडुलीडर्स यूपी सम्मान के लिए चुनी गईं  रायबरेली। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बन्नावां में कार्यरत सहायक शिक्षिका ऋचा गोस्वामी को एडुलीडर्स यूपी सम्मान 2024 के लिए चुना गया है। ग्रेटर नोएडा में 16 सितंबर को आयोजित होने वाले भव्य समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।    ज्ञातव्य है कि जनपद से इस सम्मान को पाने वाली वह पहली शिक्षिका हैं। इस सम्मान के चयन हेतु पूरे उत्तर प्रदेश 803 आवेदन किए गए थे। राष्ट्रपति तथा राज्य पुरुस्कार 7 सदस्यीय समिति ने 75 बेसिक और 12 माध्यमिक शिक्षकों का चयन किया।      ऋचा गोस्वामी बालिका सशक्तिकरण के लिए एक सुगमकर्ता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी वरुण कुमार मिश्र ने इस सम्मान के लिए इनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी बधाई दी है। इस सम्मान-प्राप्ति में जनपदीय टीम के एडमिन विनीत श्रीवास्तव का सराहनीय मार्गदर्शन रहा।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा 01 सितम्बर तक लागू :- जिलाधिकारी हर्षिता माथुर

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा 01 सितम्बर तक लागू :- जिलाधिकारी हर्षिता माथुर  रायबरेली। जनपद में 25 अगस्त को चेहल्लुम 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 23, 24, 25 व 30, 31 अगस्त 2024 को उ.प्र.पुलिस में आरक्षी नागरिक के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा सम्पन्न होगी। इसके अतिरिक्त संचारी रोगों के प्रभावी रूप से रोकथाम के सम्बन्ध में शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश का क्रियान्वयन किया जाना है। उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत वर्तमान में समयाभाव के कारण पक्षों को सुनने के उपरान्त आदेश पारित किया जाना सम्भव नहीं है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए एकपक्षीय रूप से 22 अगस्त से 01 सितम्बर 2024 तक निषेधाज्ञा जारी किया है।

काकोरी ट्रेन एक्शन में शहीद क्रांतिकारियों को किया गया याद, परिषदीय विद्यालयों में निकाली गई प्रभातफेरी, आयोजित हुई पेंटिंग्स, निबंध व भाषण प्रतियोगिता

काकोरी ट्रेन एक्शन में शहीद क्रांतिकारियों को किया गया याद शहर के चक अहमदपुर में डीआईओएस और बीएसए के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी परिषदीय विद्यालयों में निकाली गई प्रभातफेरी, आयोजित हुई पेंटिंग्स, निबंध व भाषण प्रतियोगिता रायबरेली। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पर मरने वालों का यही बांकी निशां होगा... यह लाइने काकोरी कांड में शहीद हुए क्रांतिकारियों के ऊपर बिल्कुल सटीक बैठती है।   देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण घटना काकोरी ट्रेन कांड (एक्शन) के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने पर पूरा राष्ट्र उनको नम आंखों से याद कर रहा है। आजादी के मतवालों को याद करते हुए शुक्रवार को जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में प्रभातफेरी, पेंटिंग्स, निबंध व भाषण प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही एमडीएम में बच्चों को स्पेशल व्यंजन भी दिया गया।  शुक्रवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच में शहर के चक अहमदपुर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को डीआईओएस संजीव सिंह और बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  क्रांत...