सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ध्वजारोहण के साथ शुरू हुए एनटीपीसी के स्वर्णिम स्थापना दिवस के रंगारंग आयोजन

ध्वजारोहण के साथ शुरू हुए एनटीपीसी के स्वर्णिम स्थापना दिवस के रंगारंग आयोजन

रायबरेली। देश की अग्रणी विद्युत संस्था एनटीपीसी अपनी स्थापना के 50 वर्ष में प्रवेश करने पर कईं कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में एनटीपीसी ऊंचाहार में विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।


 परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने सबसे पहले परियोजना परिसर में एनटीपीसी का ध्वज फहराया तथा वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारी प्रतिनिधियों तथा प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की सदस्यों के साथ हवा में गुब्बारे छोड़कर सिलसिलेवार कार्यक्रमों की शुरुआत की।‌ इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए श्री छाबड़ा ने कहा कि एनटीपीसी कंपनी 1975 में स्थापित होने के बाद कोयला, गैस, जल विद्युत, सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाते हुए नवीकरणीय ऊर्जा एवं परमाणु ऊर्जा तक जो ऐतिहासिक यात्रा पुरी की है और आज 76 गीगावॉट की स्थापित विद्युत क्षमता हासिल करके पूरी दुनिया में भारत के नाम को रोशन किया है। 
कंपनी को इस मुकाम तक लाने में एनटीपीसी कर्मचारी उनके परिवारजनों तथा प्रतिभागी संस्थाओं का बहुत बड़ा योगदान है। श्री छाबड़ा ने कहा कि कंपनी जितनी बड़ी हुई है चुनौती उससे ज्यादा बड़ी हुई है और इन चुनौतियों से पार पाने में एनटीपीसी कर्मचारी सक्षम हैं। श्री छाबड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में भविष्य में एनटीपीसी की बहुत बड़ी भूमिका होगी। 
एनटीपीसी के जन्मदिवस अवसर पर केक कटिंग करके एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया सही उत्तर देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के मनोरंजन के लिए शाम को इंद्रधनुषी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन रूमा दे शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा अपील की कि सभी कर्मचारी सब परिवार स्वर्ण जयंती के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें सफल बनाएं।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री छाबड़ा के अलावा प्रियदर्शनी लेडीज क्लब की अध्यक्षता तरुणा छाबड़ा, महाप्रबंधक प्रचलन एवं अनुरक्षण रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रियदर्शनी लेडीज क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता अग्रवाल, अन्य विभागाध्यक्ष, यूनियन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री, उप कमांडेंट सीआईएसएफ अजय त्रिपाठी, चिन्मय विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी उनके परिवारजन तथा संविदा श्रमिकों ने उपस्थित रह कार्यक्रम को सफल बनाया।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी के स्वर्णिम वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में ऊंचाहार परियोजना में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बॉलीवुड सिंगर जावेद अली की शानदार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 8 नवंबर को किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...