जिलाधिकारी की अध्यक्षता पेंशनर्स दिवस का किया गया आयोजन,पेंशन धारकों के प्रकरणों का समयबद्ध प्राथमिकता से करें निस्तारण-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता पेंशनर्स दिवस का किया गया आयोजन,पेंशन धारकों के प्रकरणों का समयबद्ध प्राथमिकता से करें निस्तारण-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को सेवानिवृत्ति, सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों के पेंशन के लाभ को समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 90 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशन धारकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी से पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। जिलाधिकारी ने पेंशन दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन धारकों को चिकित्सा सुविधा देने हेतु लंबित पत्रावलियों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जो कर्मचारी, अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनके देयकों का भुगतान की कार्रवाई शीघ्र की जाए, सेवानिवृत्ति कर्मियों के समस्त पेंशनरी देयक,...