रायबरेली। देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी में सम्मिलित होने के बाद ऊंचाहार परियोजना की 32 वर्षों की गौरव गाथा न केवल ऐतिहासिक दस्तावेज है बल्कि पुराने विद्युत ग्रह को नवीनीकृत करके आधुनिकतम तकनीक के प्रयोग से गुणवत्तापूर्ण सतत विद्युत उत्पादन करके अन्य विद्युत ग्रहों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी गाथा है। उक्त विचार परियोजना के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अतुल कमलाकर देसाई ने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में व्यक्त किए। श्री देसाई ने कहा कि 13 फरवरी 1992 को एनटीपीसी परिवार में शामिल होने के बाद ऊंचाहार परियोजना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। विद्युत उत्पादन के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन, पर्यावरण संरक्षण, राख-सदुपयोग, नैगम सामाजिक दायित्व एवं अन्य क्षेत्रों में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए एनटीपीसी कंपनी के श्रेष्ठतम विद्युत परियोजनाओं में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है। समारोह में महाप्रबंधक ने एनटीपीसी का ध्वज फहराया तथा परियोजना के उत्थान में निरंतर योगदान देने वाले यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा अन्य कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी...