सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी सरकार का आदेश उप जिलाधिकारी अब गांवों में करेंगे भ्रमण

सरकारी विभागों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज  

योगी सरकार का आदेश उप जिलाधिकारी अब गांवों में करेंगे भ्रमण  



जिलाधिकारी ने की विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा , 
ईमानदारी से जनता की शिकायतें दूर करें  अधिकारी ,

रायबरेली, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गत दिवस बचत भवन में विभिन्न विभागों द्वारा कराये जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), मुख्य चिकित्साधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।  विकास कार्यों में डी रैंक पाये अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपने कार्यों में गुणवत्ता बरकरार रखते हुए तेजी लाएं अन्यथा प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए तैयार रहें। उन्होंने अधिकरियों को तहसील दिवस पर अपनी शिकायतों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करनक के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा अधिकारी अपने अधीनस्थों पर ज्यादा आश्रित न रहे बल्कि काम स्वयं व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करें और कराएं। जमीनों की ज्यादा शिकायतें आने पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) को निर्देश दिये कि सभी उप जिलाधिकारी भी फील्ड में अधिक से अधिक भ्रमण पर रहना सुनिश्चित करें। पेयजल समस्या को प्राथमिकता से दूर करने के  निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने परियोजना निदेशक को निर्देश दिये कि काॅल सेन्टर के जरिए पात्र व्यक्ति से बात करें और उनके द्वारा की गयी शिकायतों को दूर करें, साथ यह भी जाॅंच ले कि शिकायत कर्ता वास्तव में पात्र है कि नही। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की जमीन पर अवैध कब्जा है उसमें कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। बैठक में बताया गया कि सबसे अधिक लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, नगर पालिका एवं विद्युत विभाग के   जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है।





        जिलाधिकारी ने जनपद में कराये जा रहे प्रतिदिन के कार्यों की स्थलीय फोटो व्हाट्स्एप के जरिये भेजने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये। प्रधापमंत्री रोजगार सड़क योजना में कराये गये कार्यों का निरीक्षण करने के  उपरान्त गुणवत्ता खराब पाये जाने पर पुनः ठीक कराने के सख्त दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी संस्थाएं अपनी साइट पर लेबर रजिस्टर रखे ताकि प्रतिदिन कितने लेबर कार्य कर रहे हैं, इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। डूडा अधिकारी द्वारा कम आवास स्वीकृत कराने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी और आदेशित किया कि पुनः प्रार्थना पत्रों को चेक कराते हुए अधिक आवास आवंटित कराना सुनिश्चित कराएं। इस अपसर पर उन्होंने इस अवसर पर प्लास्टिक के उपयोग न करने के लिए आम जनता को होर्डिंग के माध्यम से तथा अन्य तरीकों से जागरूक करने के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सप्ताह भर जागरूक करने के पश्चात सख्ती की जायेगी। सभी विभागों में प्लास्टिक के प्रयोग न करने के लिए शपथ ली जाये। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बच्चों के लिए समर कैम्प कराने के निर्देश भी दिए।




       समीक्षा बैइक में स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, आबकारी, गन्ना, परिवहन, स्वास्थ्य, नगर पालिका, सिंचाइर्, चकबन्दी, सेतु निर्माण, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, पेयजल, बाल विकास पुष्टाहार, महिला कल्याण, वाणिज्य सहित सभी विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों विस्तार से जानकारी प्राप्त कर चर्चा की गयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।