सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऊॅंचाहार में समाधान दिवस सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऊॅंचाहार में समाधान दिवस सम्पन्न


सभी शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण अवश्य हो
                                      
रायबरेली, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऊॅंचाहार में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ जिसमें  जिले की एसपी भी मौजूद रही, जिलाधिकारी ने  सभी शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने की बात कही है। अगर शिकायतों को समय पर निष्तारण नही किया गया तो विभागों पर कार्यवाई की जायेगी।




भाई द्वारा भाई को हिस्सा न देने, राशन कार्ड न दिया जाना, प्रधानमंत्री आवास में कब्जा देने के लिए प्रधान द्वारा पैसों की मांग करना, दबंगों द्वारा घर एवं सार्वजनिक रास्ता बंद कर देना, भू-माफियाओं द्वारा खाद के गढ्ढे की भूमि पर जबरन कब्जा कर लेना, वरासत सम्बन्धी त्रुटियां ठीक न करना, विपक्षी द्वारा फसल बर्बाद कर देना, पेड़ों के अवैध कटान, आपसी मारपीट, विपक्षी द्वारा आम तोड़ना, खेतों के मेड़ न बंध पाना, पट्टे में मिली जमीन की नापजोख न करना, खेत को चकरोड में तब्दील कर देना, नहर की वर्षों से सफाई न होने पर सिंचाई में परेशानी आना, बिजली के बिलों में जरूरत से ज्यादा बिल आना, विरोधियों द्वारा पीड़ित की भूमि पर कब्जा कर फौजदारी करना, ऐसे दर्जनों छोटी-बड़ी शिकायतों से भरा था आज का तहसील दिवस।


     

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में होने वाले आज के तहसील दिवस में जनपद की नई पुलिस अधीक्षक, सुश्री सुजाता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी, ऊॅंचाहार एवं सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र लेकर आये हुए फरियादियों की शिकायतें बहुत ही गम्भीरता से सुनी और तुरन्त सम्बन्धित अधिकारी को बुलाकर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिये।




  

       समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र के जरिए जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि एक व्यक्ति द्वारा सरकारी हैण्डपम्प में समरसेबिल का कनेक्शन कर उसका लाभ स्वयं उठाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए तुरन्त एफआईआर कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिए।


      ऊॅचाहार में हुए तहसील दिवस में आज कुल 113 प्रार्थना पत्र आये जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार महराजगंज में 57 में 08 का, लालगंज में 63 में 05 का, डलमऊ में 74 में 11 का एवं सदर तहसील में 105 शिकायतों में से 04 का निस्तारण किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...