सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएम मोदी की योजनाओ को विस्तार न करने पर अधिकारिओ पर नाराज दिखे जिलाधिकारी

पीएम मोदी की योजनाओ को विस्तार न करने पर अधिकारिओ पर नाराज दिखे जिलाधिकारी 


ओडीएफ के तहत बनाये जा रहे शौचालयों के निर्माण की प्रगति से जिलाधिकारी नाराज




रायबरेली, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में जिले में स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति के सम्बन्ध में आज यहाॅ बचत भवन में की गई। बैठक में इस मिशन से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।




जिलाधिकारी ने समीक्षा  के दौरान मिशन से जुड़े प्रत्येक अधिकारी से उनके द्वारा बनाये जा रहे शौचालयों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से भी अन्य जनपदीय अधिकारियों को शौचालयों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए भेजा था। उन अधिकारियों में ज्यादातर लोगों ने शौचालयों की स्थिति पर असन्तोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कई जगहों पर राजमिस्त्री और लेबर ही नही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त करते हुए समबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं पर राजमिस्त्री और लेबर की कमी न दिखाई पड़े। इस माह 01 लाख शौचालयों का निर्माण अवश्य कराना सुनिश्चित करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने नरेगा के माध्यम से भी लेबर प्राप्त करने के निर्देश समबन्धित को दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना पूरा ध्यान राजमिस्त्री, लेबर एवं गुणवत्ता पर केन्द्रित करें। उन्होंने कहा कि 100 गाॅव जो ओडीएफ के हैं उनमें शेष बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा कराएं।


 जिलाधिकारी ने शिवगढ़ के ग्राम बसंत कुवंर खेड़ा व हरचन्दपुर के ग्राम छतैया का औचक निरीक्षण किया। हरचन्दपुर के छतैया ग्राम में 287 शौचालय के सापेक्ष केवल 09 शौचालय ही बनाये गये हैं। इसी प्रकार शिवगढ़ के ग्राम बसंत कुवंर खेड़ा में 64 शौचालय के सापेक्ष 57 शौचालय बनाये गये हैं, इन शौचालयों की गुणवत्ता बहुत ही खराब पायी गयी। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने समबन्धित को हरचन्दपुर के ग्राम छतैया में 10 दिन एवं शिवगढ़ के ग्राम बसंत कुवंर खेड़ा में 03 दिन में अवशेष कार्य पूरा कराने की सख्त चेतावनी दी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।