सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाम गब्बर सिंह है , कलाकार हू , चावल के दानो से पेन्टिंग बनाता हू , नाम लिम्का बुक में दर्ज है

​​रायबरेली लालगंज बैसवारा क्षेत्र के चांदा ग्राम निवासी गब्बर सिंह का नाम उत्तर प्रदेश बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। इस बात की जानकारी देते हुए चित्रकार गब्बर सिंह ने बताया कि बीते 15 अगस्त 2016 को 60 घंटे की अथक परिश्रम के बाद उन्होंने देश की शान तिरंगे की कलाकृति व चावल के दानों से थर्माकोल पर उकेरी थी। यही नही जल दिवस पर भी एक कलाकृति और बनाई थी जिसका स्लोगन था ’ जल है तो कल है ’इस तरह कई अवार्ड और न जाने कितनेे जगह उनको सम्मानित भी किया जा चुका है। 

लालगंज बैसवारा क्षेत्र के चांदा ग्राम निवासी गब्बर सिंह का नाम उत्तर प्रदेश बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। कहते है ज्ञान और ज्ञानी का जन्म कब और कहा हो जाये ये पता नही चलता है। फिर चाहे वह गरीब का घर हो या धनवान का ये महात्व नही रखता है। इसी तरह ये लालगंज के रहने वाले गब्बर सिंह एक गरीब परिवार से तालुक रखते है। और इन्होने उस गरीबी में भी अपने को एक अलग मुकाम देने की कोषिष की है। और अगर इसको सरकार और किसी समाज सेवी लोगों से कोई आर्थिक मदद मिल गयी तो यह कलाकार आगे चलकर दुनिया में हिन्दुस्तान का नाम रोषन कर सकता है। 

गब्बर सिंह से बात की तो चित्रकार गब्बर सिंह ने बताया कि बीते 15 अगस्त 2016 को 60 घंटे की अथक परिश्रम के बाद उन्होंने देश की शान तिरंगे की कलाकृति व चावल के दानों से थर्माकोल पर उकेरी । उन्होंने तिरंगे को बनाने में 14440 चावल के दानों का प्रयोग किया जिसको कई समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था । गब्बर सिंह में अपनी इस प्रतिभा को कई जगह रिकॉर्ड दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया था। जिनमें उत्तर प्रदेश बुक ऑफ रिकॉर्ड पुस्तक में उनका यह कीर्तिमान दर्ज कर उन्हें पुस्तक के संपादक प्रमोद कुमार गुप्ता ने प्रमाणपत्र मेडल डाक द्वारा भेजा था। उन्होंने बताया कि इस रिकॉर्ड का को उत्तर प्रदेश बुक ऑफ रिकॉर्ड की वेबसाइट पर ही डाला गया है। सोशल मीडिया के जरिए देश की जानी मानी हस्ती कवि डॉक्टर सुनील जोगी, कवि चंदन राय डॉक्टर राकेश वैद, लिम्का बुक होल्डर, हरिमोहन सिंह ऐठानी, मैथ जीनियस उत्तराखंड , आदि ने गब्बर सिंह की प्रतिभा को सलाम किया । बैसवारा क्षेत्र के गब्बर सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना कीर्तिमान स्थापित करने पर बैसवारा विकास समिति के प्रवक्ता आशीष प्रताप सिंह, लालगंज बैसवारा महोत्सव समिति कार्यकारणी अध्यक्ष एस.एन. सिंह, सचिव राघवेन्द्र सूर्यवंषी, आदि ने बधाई दी थी।


 नवोदित चित्रकार ने विश्व जल दिवस चावल के वन 11811 से एक नई कलकृति बनाकर जल संरक्षण के लिए एक बेहतर संदेश दिया था।


 चांदा गांव निवासी गब्बर सिंह ने विश्व जल दिवस पर थर्माकोल सीट पर 11811 चावल के दानों से ’जल है तो कल है‘ की कलाकृति बनाई थी। उन्होंने बताया कि इस कलाकृति को बनाने में उन्हें करीब 50 घंटे का वक्त लगा था। इस कलाकृति को गांव के लोगो  ने खूब सराहना की समाजसेवी केसी गुप्ता ने इस प्रयास के लिए गब्बर सिंह को सम्मानित करने की घोषणा  भी की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।