सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रायबरेली में कंपोजिट विद्यालय के छात्रों ने मानवता की मिशाल पेश की, जनता को दिया यह संदेश, कहां लोंगो की मदद करना हमारा पहला कर्म बनता है

 मानवता की मिसाल पेश की स्कूली बच्चों ने रायबरेली। शहर के बेलीगंज मोहल्ले में स्थित कंपोजिट विद्यालय के छात्रों ने उस वक्त इंसानियत की अनुपम मिसाल पेश की, जब सड़क पर एक हादसा हो गया। स्कूल गेट के ठीक सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने मजदूरी करने जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मजदूर सड़क पर गिर पड़ा और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। यह नजारा देखते ही स्कूल के बच्चे दौड़े। उन्होंने घायल मजदूर को तुरंत उठाया, सड़क किनारे लिटाया और राहगीरों से 112 पुलिस व 108 एम्बुलेंस को फोन करवाया। कुछ ही देर में एम्बुलेंस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मदद करने वाले छात्र अल्फियान ने बताया, “सर, हम क्लास में थे, अचानक जोर की आवाज आई। बाहर देखा तो एक आदमी सड़क पर गिरा था और खून बह रहा था। हम सब दोस्त मिलकर दौड़े, उसे उठाया और मदद की। हमें खुशी है कि उसकी जान बच गई।” छात्रों की इस नेक हरकत की पूरे जनपद में सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आज के बच्चों ने साबित कर दिया कि मानवता अभी जिंदा है।

रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण

रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।  पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस सुनिश्चित करने हेतु सभी से दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गई।  परेड में पुलिस लाइन का बल, विभिन्न थानों-चौकियों एवं कार्यालयों में तैनात कर्मी तथा रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर, बैरक, क्वार्टर गार्ड, पीआरवी वाहन, गार्द रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।  इस दौरान सभी रजिस्टरों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने, परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने तथा अर्दली कक्ष को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए। डॉ. यशवीर सिंह ने बल को संबोधित करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता की सुरक्षा के प्रति पूर्ण समर्पण पर बल दिया।

रायबरेली में नाबालिग को भगाने के आरोप में अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली में नाबालिग को भगाने के आरोप में अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार रायबरेली। थाना बछरावां पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक संवेदनशील मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला 20 नवंबर 2025 का है जब थाना बछरावां क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को फूलचन्द्र नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था,मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त फूलचन्द्र पुत्र रामू, निवासी कसरावां, थाना बछरावां, जिला रायबरेली को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने अभियुक्त को  गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की तथा उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बछरावां ने बताया कि नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की ...

रायबरेली के बछरावां में भगवान बिरसा मुंडा संदेश यात्रा का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद #ABVP के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा का किया गया जोरदार भव्य स्वागत

रायबरेली के बछरावां में भगवान बिरसा मुंडा संदेश यात्रा का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा का किया गया जोरदार भव्य स्वागत रायबरेली। जिले के बछरावां कस्बे में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा संदेश यात्रा का जोरदार और भव्य स्वागत किया। कस्बे के मुख्य चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों से संदेश रथ का स्वागत किया। यह संदेश यात्रा 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू झारखंड से शुरू हुई थी और 27 नवंबर को देहरादून में समाप्त होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष को याद करना तथा राष्ट्र में अमन-चैन, शांति, एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। बछरावां में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ABVP के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए सभी ने राष्ट्रहित में एकजुट होने का संकल्प दोहराया।

अत्याधुनिक बकरी पालन व नस्ल सुधार परियोजना का शुभारंभ,रायबरेली डा.कुलदीप द्विवेदी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने किसानों को गिनाये पशुओं के पालन करने के फायदे

अत्याधुनिक बकरी पालन व नस्ल सुधार परियोजना का शुभारंभ,रायबरेली डा.कुलदीप द्विवेदी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने किसानों को गिनाये पशुओं के पालन करने के फायदे  रायबरेली के विकास खण्ड सताव  में आज गरीब व वंचित वर्ग से सम्बन्ध रखने वाले बकरी पालकों हेतु उन्नतषील बकरी पालन के माध्यम से उनकी आजीविका संवर्धन के क्रम में विश्वास संस्थान द्वारा संचालित पशुधन विकास ग्रामीण आजीविका एवं स्वावलम्बन कार्यक्रम रायबरेली के विकास खण्ड सताव के 20  गावों में संचालित किया जा रहा है।  परियोजनान्तर्गत 600 बकरी पलकों को चिन्हित किया गया। कार्यक्रम के अन्र्तगत समाज के गरीब बकरी पालकों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने हेतु कार्य किया जा रहा है। आज ग्राम सुर्वापुर मजरे सरायमुबारक के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम कर परियोजना का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्राम सराय मुबारक, खाले का पुरवा एवं सनिकामऊ के बकरी पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा0 कुलदीप द्विवेदी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, रायबरेली डा0 नितेन्द्र सिंह मलिकमऊ चैबारा, डा0 रमाकान्त यादव सताव, नीरज कुमार प...

रायबरेली में मामूली विवाद ने लिया मारपीट का रूप, आधा दर्जन से अधिक घायल, न्याय की गुहार लगाने पहुचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

रायबरेली में मामूली विवाद ने लिया मारपीट का रूप, आधा दर्जन से अधिक घायल रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मोलिहामऊ गांव में एक मामूली कहासुनी ने शुक्रवार देर रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के दबंग लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल और निजी क्लिनिकों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मारपीट के बाद एक पक्ष के घायल लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष प्रभावशाली है और पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंण्डेक्स संस्करण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंण्डेक्स संस्करण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न रायबरेली। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर रायबरेली में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजनान्तर्गत रायबरेली के जिला स्तरीय लाइन डिपार्मेंट के अधिकारियों मॉडल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रतिनिधि तथा मीडिया प्रतिनिधि का 1.0 तथा 2.0 का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और जिला स्तरीय विभागों की सहभागिता से ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार कर ग्रामीण योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाना ही ग्रामीण भारत के विकास की कुंजी है, और यह प्रशिक्षण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  प्रतिभागियों को मुख्य बिंदु ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण का निर्माण किया जाना है वार्षिक कार्ययोजनाएं जिसकी सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की दिशा में 09 विषयगत दृष्टिकोण थीम (1. गरीबी मुक्त और आजी...

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, निजी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, निजी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर  रायबरेली। जिले में आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बछरावां थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा स्थित सई नदी के पुल के पास निजी बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए, जबकि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार दर्जनों यात्री लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर यात्रा कर रहे थे। टक्कर के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक सहित करीब कई संख्या में सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गलती से यह दुर्घटना हुई, जो अचानक सामने आ गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बछरावां पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल निकालकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि कईयों को सिर और छाती मे...

रायबरेली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की सफलता से एक परिवार को मिला सामान सहित से बैग, पुलिस को दिया धन्यवाद

रायबरेली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की सफलता से एक परिवार को मिला सामान सहित से बैग, पुलिस को दिया धन्यवाद रायबरेल। हरचन्दपुर थाना पुलिस ने सराहनीय सतर्कता दिखाते हुए एक महिला का कीमती सामान से भरा बैग मात्र कुछ घंटों में बरामद कर सुपुर्द कर दिया। सुष्मिता पाल पत्नी अमित कुमार, निवासिनी पूरे गरजू थाना सरेनी, प्रयागराज से बस द्वारा रायबरेली आ रही थीं। सिविल लाइन चौराहा पर उतरते समय उनका बैग बस में ही रह गया। घबराई महिला ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना हरचन्दपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस की लोकेशन ट्रेस की, बस को रुकवाया और बैग बरामद कर लिया। बैग में एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की एक जोड़ी कुंडल, दो सोने के लॉकेट, पायल, महंगे कपड़े एवं नकदी थी। सभी सामान की पहचान कराने के बाद कानूनी  कार्यवाई पूरी कर महिला को सुपुर्द कर दिया गया। महिला ने पुलिस की तुरंत की गई  एवं संवेदनशील कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की और रायबरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया। बरामदगी टीम में उ.नि. लल्लन प्रसाद, मु.आ. गौरव कुमार पटेल, म.आ. उर्मिला एवं...

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला 2025’ का भव्य शुभारंभ, 9 नवंबर तक चलेगा पुस्तक मेला, प्रतिदिन होंगे विविध आयोजन

पुस्तकें मानवता की सबसे बड़ी शिक्षक: प्रो.अमिता जैन -आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला – 2025’ का भव्य शुभारंभ - 9 नवंबर तक चलेगा पुस्तक मेला, प्रतिदिन होंगे विविध आयोजन रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के तत्वावधान में आयोजित ‘पुस्तक मेला – 2025’ का शुभारंभ आज दोपहर 2 बजे रायबरेली के फ़िरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज के मैदान परिसर में भव्यता के साथ हुआ। समारोह में साहित्य, चिकित्सीय और समाज के विविध वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में एम्स रायबरेली की निदेशक डॉ. अमिता जैन ने मेले का उद्घाटन किया। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, राही विकासखंड के प्रमुख धर्मेंद्र यादव, रायबरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश तिवारी, सिमहैंस हॉस्पिटल के एमडी डॉ. मनीष चौहान और फिरोज़ गांधी कॉलेज के प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव मंच पर उपस्थित रहे।  डॉ. जैन ने कहा कि “पुस्तकें मानवता की सबसे बड़ी शिक्षक हैं। डिजिटल युग में भी पढ़ने की संस्कृति को जीवित रखना समाज की जिम्मेदारी है। दुनिय...