सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमावां ब्लॉक में 450 शिक्षकों को दिया गया एफएलएन प्रशिक्षण, बीईओ बृजलाल ने कहा एफएलएन प्रशिक्षण के टिप्स का बच्चों पर करें प्रयोग

एफएलएन प्रशिक्षण के टिप्स का बच्चों पर करें प्रयोग: बृजलाल

अमावां ब्लॉक में 450 शिक्षकों को दिया गया एफएलएन प्रशिक्षण

पांच बैचों में शिक्षकों को बीआरसी के हॉल में दिया गया प्रशिक्षण

 

 

रायबरेली। भाषा और गणित में बच्चों की दक्षता बढ़ाने और उनको निपुण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों को उपचारात्मक शिक्षण की ट्रेनिंग दी जा रही है। अमावां ब्लॉक में करीब 450 शिक्षक और शिक्षामित्रों को ट्रेनिंग दी जा रही है। शिक्षकों का चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के रूप में एआरपी द्वारा दिया जा रहा है।

अमावां ब्लॉक के बीआरसी के दो हॉलों में चल रही ट्रेनिंग में शिक्षकों से बातचीत करते हुए बीईओ बृजलाल ने कहा कि बच्चों की दक्षता विकसित करें शिक्षक, प्रशिक्षण में जो भी सीखें उसे बच्चों के बीच करें ताकि उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ाया जा सकें।
बता दें, इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष कक्षा 1  व 2 में लागू एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्य पुस्तकों सारंगी(हिंदी), आनन्दमय गणित(गणित) और मृदंग(अंग्रेजी) की जानकारी के साथ-साथ उनके उपयोग की रणनीति की जानकारी सभी शिक्षकों को देना तथा कक्षा 1,2,3 की हिंदी, गणित की आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिकाओं, कार्यपुस्तिकाओं के नियमित प्रयोग के साथ-साथ कक्षा 4 और 5 में भी संदर्शिका आधारित शिक्षण तथा 42 दिन की पुनरावृत्तयतमक और उपचारात्मक योजना की जानकारी देना। साथ-साथ संदर्शिका आधारित शिक्षण करके छात्रों को सक्षम बनाते हुए निपुण बनाने के उद्देश्य से सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण 50-50 के बैच में कुल 5 बैच में ब्लॉक संसाधन केन्द्र अमावां के प्रशिक्षण हाल में आयोजित किया गया।

शिक्षकों को प्रशिक्षण देने वालों में एआरपी रितेश कुमार, सलाउद्दीन अंसारी, अब्दुल मन्नान, डॉ. एसएस श्रीवास्तव और जेपी रावत ने दिया। इसके अलावा एसआरजी राजवंत सिंह, सुशील यादव, प्रथम संस्था के नोडल विकास श्रीवास्तव और डीसी प्रशिक्षण दीपक श्रीवास्वत प्रशिक्षण के दौराना जाकर नियमित पर्यवेक्षण करते रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।