सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में चुनावो की तैयारियों की जिम्मेदारीया सौंपी गई अधिकारिओ को

रायबरेली  निकाय चुनाव को लेकर सुगबुगाहट बढ़ गई है।आम जनता में नेताओ को अपने मतदाताओ का ध्यान आने लगा है , चेयरमैन से लेकर सभासद तक के दावेदार जोर.शोर से दावेदारी ठोक रहे हैं। अब सिर्फ चुनाव की घोषणा होने का इंतजार है। वहीं प्रशासन की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम ने अधिकारियों के कार्यो का बंटवारा करने के साथ ही चुनाव संबंधी दस्तावेजों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दे दिए हैं।

जिले में सदर नगर पालिका परिषद है। वहीं नगर पंचायतें सात हैं। इनमें ऊंचाहारए सलोन, परशदेपुर, डलमऊ, लालगंज, महराजगंज,बछरावां और नसीराबाद शामिल हैं। नगर पंचायत बनने के बाद नसीराबाद में पहली बार चुनाव होगा। इन सभी निकायों में होने वाले चुनावों को लेकर जिलाधिकारी संजय खत्री ने खाका तैयार कर लिया है। डीएम ने सीडीओ देवेंद्र कुमार पांडेय को कर्मचारियों की ड्य़ूटी के साथ प्रशिक्षण दिलाने और सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा साफ्टवेयर में फीड कराने का काम सौंपा है। इसके अलावा मतदान टोलियों के गठन से लेकर रिटर्निंग अफसर से लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तक की नियुक्ति की जिम्मेदारी भी दी है। उनका सहयोग डीडीओए बीएसएए जिला सूचना विज्ञान अधिकारीए डीएसटीओए प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी करेंगे।

रूट चार्ट का काम जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारीए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत करेंगे। निर्वाचन व्यस्था संबंधित उप जिलाधिकारी करेंगे। उनका सहयोग संबंधित तहसीलदार करेंगे। मीडिया की व्यवस्था सहायक निदेशक सूचना और परियोजना निदेशक डूडा करेंगे। प्रेक्षक की व्यवस्था पीडी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण करेंगे। उनका सहयोग जिला आबकारी अधिकारीए जिला खाद्य विपणन अधिकारी व सहायक महानिरीक्षक निबंधन करेंगे। यात्रा भत्ते का अग्रिम भुगतान का काम वरिष्ठ कोषाधिकारी और सहायक कोषाधिकारी करेंगे। निर्वाचन व्यय का विवरण भी वरिष्ठ कोषाधिकारी रखेंगे।

एडीएम प्रशासन को आचार संहिता की जिम्मेदारी

कानून व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन निभाएंगे। उनका सहयोग नगर मजिस्ट्रेट व सभी एसडीएम करेंगे। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी निर्वाचक नामावली एवं मतपत्रों को तैयारी में सभी एसडीएमए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व चकबंदी विभाग का स्टाफ करेगा। नगर मजिस्ट्रेट के अलावा एआरटीओ और डीएसओ को परिवहन व ईधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप कृषि निदेशक प्रसार निर्वाचन प्रपत्रोंए स्टेशनरीए निर्वाचन सामग्री एवं मतगणना सामग्री किट को तैयार कराएंगे। उनका सहयोग जिला सेवायोजन अधिकारी करेंगे। डीपीआरओ मतपेटियों एवं स्टील बाक्स व थैलों की व्यवस्था करेंगे। उनका सहयोग सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार बेनू करेंगे।

अधीक्षण अभियंता को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी

वीडियोग्राफीए सीसीटीवी वेबका¨स्टग की व्यवस्था उपायुक्त मनरेगा जिला मनोरंजन कर अधिकारी को सौंपी गई। निर्वाचन संबंधी सूचनाओं का प्रेषण एवं प्रशासकीय योजना परियोजना प्रबंधक भूमि सुधार निगमए सहायक निदेशक बचत करेंगे। इसी तरह शिकायतों का निस्तारण व कंट्रोल रूम का काम त्रिलोकीनाथ अधीक्षण अभियंता आरडीए देखेंगे। उनका सहयोग डीपीओ जिला अल्पसंख्यक अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी अधीनस्थ कर्मचारी करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।