सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पिता जी लो मैं आ गयी

रायबरेली में एक माता पिता अपने जिगर के टुकड़े को  ढूढ़ने के लिए न जाने कितनी राते और कितने दिन इसी उम्मीद में बिता दी की एक दिन मेरे जिगर का टुकड़ा मुझे देखकर  चिल्लाता हुआ बोलेगी की पिता जी लो मैं आ गयी हूँ। लेकिन शायद अभी उसके लिए एक सपना होगा । लेकिन योगी सरकार शायद ये सपना हो सकता है हकीकत में बदल सकते है। पर जब इसको मिलने का मौका मिला जाएगा।

ये मामला अखिलेश सरकार में हरचंदपुर के ओई गांव का एक बेबस पिता अपनी छह साल की बच्ची की खोज के लिए डेढ साल से रायबरेली से लेकर लखनऊ तक पुलिस अधिकारियों की चौखट पर चक्कर लगाता रहा लेकिन बेटी का कहीं कोई अता-पता नहीं लग सका। मामला एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल के हाथ में है लेकिन जांच जहां एक पग भी आगे नहीं बढ़ सकी है। अब सरकार बदलने पर पिता को लगा है कि शायद नए निजाम में उसकी बेटी का सुराग लग सके तो इस लिहाज से उसने योगी आदित्यनाथ के दरबार में अपनी गुहार लगाएगा।

हरचंदपुर के मजरा आई निवासी राजाराम की छह साल की बच्ची अंशिका 16 सितंबर 2015 को अपनी मां आशा देवी के साथ पड़ोस के एक घर गयी थी। कुछ देर बाद अंशिका मां से घर जाने का बात कहकर वहां से चल पड़ी। उसके बाद उसका कोई पता नहीं लग सका। घर पहुंचने पर आशा देवी ने बड़ी बेटी आरती से मालूमात की तो उसने बताया कि अंशिका घर नहीं आयी। इसके बाद अंशिका को खोजने का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन राजाराम के हाथ खाली रहे। दो दिन बाद हरचंदपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी तथा गांव की गुरुदेई, बिटाना, अखबर अली, राम प्यारे , संतोष पर बच्ची को गायब करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने राजाराम के आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

राजाराम कहते हैं कि पुलिस उन लोगों पर कड़ाई नहीं कर रही है जिन पर उसने आरोप लगाया है। वह मामले को योगी आदित्यानाथ के पास ले जाएगा।

   © Please use proper referencing if you are taking any material from this blog.


                       यदि आप इस ब्लॉग से कोई सामग्री ले रहे हैं, तो कृपया इस ब्लॉग का समुचित उल्लेख करें. 



Attachments area

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।