सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इस सीट पर अखिलेश-राहुल के नेता हुए बागी, गठबंधन के लिए बने मुसीबत!.

इस सीट पर अखिलेश-राहुल के नेता हुए बागी, गठबंधन के लिए बने मुसीबत!.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/congress-leader-ashok-kumar-singh-and-sp-leader-devendra-pratap-singh-nomination-from-sarei-assembly-seat-hindi-news-1502082/



समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी अलग-अलग दिन नामांकन करा चुके हैं । जबकि अखिलेश और राहुल गांधी कहना है कि हमारा एक दूसरे की सीटो को लेकर बटवारा हो चुका है।इसके बावजूद भी प्रत्याशियों में नाराजगी एक दूसरे के प्रति दिखाई दी।सरेनी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह जोकि एक्स एम्एलए भी हैं, यह 1996 में समाजवादी पार्टी से चुनाव  जीते थे । और इसके बाद 2007 में  कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे और जीत हासिंल की थी। 
 समाजवादी पार्टी के देवेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में विधायक भी है। यह 2002 में समाजवादी पार्टी से जीत हासिल की थी इसके बाद 2012 में फिर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े और भारी मतो से जीत हासिल की थी।  लेकिन देखा जाए तो प्रत्येक प्रत्याशी अपने अपने हुक्मरानों का या पार्टी मुखिया की बात कहकर नामांकन करते मिले।

 मीडिया में दोनों प्रत्याशी चर्चा का विषय रहे, जब इस बारे में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह से पूछा गया कि क्या आप लोगों का गठजोड़ नहीं हुआ है  इसके जवाब में  बोले की  यह आलाकमान जाने हर प्रश्न का जवाब में आलाकमान ही कहते नजर आए।
 इसके एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के देवेंद्र प्रताप सिंह नामांकन कराने पहुंचे ,और नामांकन कक्ष के बाहर जब निकले तब मीडिया से रूबरू हुए तो उनसे पूछा गया क्या आप लोंगो की पार्टी का गठजोड़ हो गया है ।और क्या कांग्रेस प्रत्यासी चुनाव नही लड़ेंगे क्या,और कांग्रेस प्रत्याशी इस विधानसभा से नहीं उतारा जाएगा ।तो इन्होंने भी सीधा सा जवाब दिया था कि मेरे पास मेरे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जो आदेश हुआ है मैं केवल उसका पालन कर रहा हूं ,और मैं जनता के बीच अपने मुद्दे और मुख्यमंत्री किए हुए विकास को लेकर समाज समाजवादी पार्टी का सिपाही बनकर अपने क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरा हूं ।आगे पार्टी मुखिया जाने और उनका जो आदेश होगा मैं उसका पालन करूंगा ।लेकिन आज अचानक उसी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह ने भी नामांकन करा दिया । लेकिन अब देखना यह होगा क्या जनता में केवल दिखावा है या गठजोड़ का का एक नाटक है । या फिर अंदरूनी पार्टी में गठजोड़ को लेकर अभी भी संचय बना हुआ है।
 अभी रायबरेली विधानसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई और प्रत्याशी नामांकन कराने आ सकते हैं ।फिर जनता में क्या मैसेज जाएगा और क्या चुनाव मैदान में अलग-अलग प्रत्याशी अपना तेवर दिखाएंगे और कौन किसके सिंबल पर चुनाव लड़ेगा यह तो कुछ दिनों में पता चल जाएगा । अभी नामांकन का आज तीसरा दिन था।   अभी नामांकन छः तारीख को आखिरी नामांकन  है।रायबरेली वीआईपी जिला है और सभी की आंखें पुरे जिले की छः विधान सभाओं में लगी हुई है। और सभी प्रत्याशी चाहे वह समाजवादी पार्टी का हो या फिर कांग्रेस पार्टी का कौन किसके भाग में पार्टी का सिंबल मिलेगा और कौन प्रत्याशी किस पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा आगे बागी तेवर और भी विधानसभाओं में  देखनो के लिए मिलेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।