सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वीर योद्धा क्षत्रिय कुलभूषण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई गई धूमधाम से


वीर योद्धा क्षत्रिय कुलभूषण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई गई धूमधाम से


महाराणा प्रताप शक्ति सेवा समिति रायबरेली द्वारा रक्तदान एक दिवसीय शिविर का आयोजन इंडियन मेडिकल चैरिटेबल ब्लड सेंटर में किया गया

रायबरेली। मां भारती के वीर योद्धा क्षत्रिय कुलभूषण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जन्मजयंती मनाने के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप शक्ति सेवा समिति रायबरेली द्वारा आज इंडियन मेडिकल चैरिटेबल ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग के लोग और युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में भागीदारी की, जिसमें प्रमुख रूप से विजय लोधी ,विभय बाजपेई, लाविंद्र सिंह ,दीपक श्रीवास्तव,हिमांशु सिंह ,मनीष त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद कलीम, दिवाकर मिश्रा, बबलू सिंह, विकास सिंह, अजय गौतम ,आदर्श विक्रम, देवेंद्र सिंह, विष्णु प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में सभी के द्वारा रक्तदान किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाराणा प्रताप शक्ति सेवा समिति के निदेशक हिमांशु सिंह ने आए हुए समस्त जनों का अभिवादन और अंग वस्त्र के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया साथ ही इंडियन मेडिकल चैरिटेबल ब्लड सेंटर के डॉक्टर शिवम, मैनेजर उज्जवल यादव टेक्नीशियन ब्यूटी वर्मा, टेक्नीशियन पंचम व सुनील सहित समस्त स्टॉप का सहयोग करने में सराहनीय योगदान रहा। निदेशक हिमांशु सिंह ने सभी के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...